घर बैठे ऐसे करें इनकम टैक्स का भुगतान, नहीं लगाने पड़ेंगे बैंकों चक्कर

वैसे तो इनकम टैक्स का भुगतान करना हर एक नागरिक की जिम्मेदारी है, क्योंकि इससे देश का विकास होता है। अक्सर लोग टैक्स भरने के लिए बैंकों के चक्कर लगाते हैं, लेकिन इससे उनका समय बहुत खराब हो जाता है। इस परेशानी से बचने के लिए लोग नेटबैंकिंग का सहारा लेते हैं। इससे वह घर बैठे टैक्स की पेमेंट कर पाएंगे। इसके अलावा भारत सरकार जल्द ही टैक्स के भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और मोबाइल वॉलेट से ई-पेमेंट की सुविधा देगी। इस जानकारी की पुष्टि राजस्व सचिव अजय भूषण ने की है।
राजस्व अजय भूषण ने कहा है कि भारत के लोग जल्द ही टैक्स का भुगतान यूपीआई के जरिए कर पाएंगे। साथ ही सरकार इस प्रोसेस की जानकारी जल्द ही साझा करेगी। कई विशेषज्ञों का मानना है कि लोग कम राशि के टैक्स का भुगतान मोबाइल वॉलेट से कर सकेंगे। आइए आज हम ऑनलाइन इनकम टैक्स भुगतान का तरीका जानते हैं...

नेटबैंकिंग से होता है टैक्स का भुगतान
अभी फिलहाल लोगों को टैक्स की पेमेंट के लिए नेटबैंकिंग और डेबिट कार्ड का ऑप्शन मिलता है। दूसरी तरफ लोगों को बैंक जाकर कर का भुगतान करना पड़ता है। आपको बता दें कि केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पीएनबी और एसबीआई बैंकों की नेटबैंकिंग के द्वारा टैक्स का भुगतान होता है। तो चलिए जानते हैं नेटबैंकिंग से कैसे आप टैक्स का भुगतान कर सकते है...

ऑनलाइन टैक्स का भुगतान करने के लिए आपको सबसे पहले इस लिंक https://www.tin-nsdl.com पर जाना होगा।