वर्क फ्रॉम होम: गांव में रहकर करें 'मोटी" कमाई, सरकार दे रही है मौका

आज भले ही वर्क फ्रोम होम यानी घर से काम का ट्रेंड चल रहा है लेकिन कई लोगों को पहले से ही अपने गांव-घर पर रहते हुए कमाने की इच्छा होती है। संक्रमण फैलने के कारण लाखों लोग अपने गांव पहुंचे हैं जिनमें से कई लोग तो घर से काम कर रहे हैं लेकिन कई लोग घर से काम करने में सक्षम नहीं हैं। यदि आप भी पढ़े लिखे हैं और गांव से ही कुछ करना चाहते हैं तो सरकार के पास एक स्कीम है जो आपकी मदद कर सकती है और आप गांव से ही अच्छी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

सरकार की डिजिटल इंडिया के तहत आप अपने गांव में सामान्य सेवा केंद्र यानी कॉमन सर्विस सेंटर (Common Service Center) खोलकर अपनी कमाई कर सकते हैं। इस योजना का मकसद ग्रामीण नौजवानों को उद्यमी बनाने और डिजिटल इंडिया के फायदे को गांव-गांव तक पहुंचाना है। आइए जानते हैं प्रक्रिया के बारे में।

अगर आप सामान्य सेवा केंद्र खोलने के लिए तैयार हैं और आपको कंप्यूटर चलाने आता है तो सबसे पहलेregister.csc.gov.inपर जाकर कॉमन सर्विस सेंटर के लिए रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के समय आपको 1,400 रुपये का भुगतान करना होगा।
- काम की बात: आधार से पैन लिंक करने का सबसे आसान तरीका, सिर्फ दो मिनट लगेगा
- सावधानी: व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं तो भूलकर भी ना करें ये सात गलती, हो सकती है जेल
- काम की बात: इन वेबसाइट्स पर बेचें पुराने स्मार्टफोन, मिलेगी अच्छी कीमत
- होली 2021: होली के रंग और पानी से खराब नहीं होंगे स्मार्टफोन, पहले ही कर लें ये इंतजाम