अपने लैपटॉप को Wi-Fi Hotspot बनाएं और मोबाइल में चलाएं इंटरनेट

स्मार्टफोन सबके पास है, लेकिन इंटरनेट के बिना स्मार्टफोन का मजा किरकिरा हो जाता है। कई बार हम वाई-फाई राउटर से मोबाइल में इंटरनेट चलाते हैं और कई बार मोबाइल डाटा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उस समय दिक्कत होती है जब हम लैपटॉप में डोंगल की मदद से इंटरनेट चलाते हैं और फोन का मोबाइल डाटा खत्म होता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि लैपटॉप को कैसे वाई-फाई हॉट-स्पॉट बनाकर मोबाइल में इंटरनेट चलाया जा सकता है।

सबसे पहले आपको बता दें कि लैपटॉप में वाई-फाई हॉट-स्पॉट बनाने के दो तरीके हैं। पहला कोडिंग और दूसरा सॉफ्टवेयर की मदद से। कोडिंग वाला तरीका थोड़ा मुश्किल है, इसलिए चलिए सॉफ्टवेयर वाला तरीका बताते हैं।

अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप में कनेक्टिफाई या वर्चुअल राउटर प्लस सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें और उसे इंस्टॉल करें। हालांकि वर्चुअल राउटर में आपको परेशानी हो सकती है क्योंकि इसके साथ कई सारे दूसरे सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो जाते हैं और वायरस का खतरा रहता है। इसलिए कनेक्टिफाई इंस्टॉल करें।