घर बैठे ऐसे करें वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई, यह है पूरा प्रोसेस

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Feb 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
How To Make Voter Id Card Online with Voter Helpline App
voter card Apply - फोटो : amar ujala

    वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग के प्रस्ताव पर कानून मंत्रालय ने भी सहमति दे दी है। इसके लिए सरकार चुनाव आयोग को कानूनी शक्ति देगी। वोटर आईडी को आधार से लिंक करने पर फर्जी और डुप्लिकेट वोटरों को हटाया जा सकेगा, लेकिन यह तभी संभव है जब आपके पास वोटर कार्ड होगा तो चलिए आज हम आपको वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका बताते हैं।

    voter card
    voter card

    भारत में Voter ID Card के लिए जरूरी दस्तावेज

    वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए आपको दो तरह के दस्तावेजों की जरूरत होगी जिन्हें आप स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।

    1. जन्म तारीख की पुष्टि के लिए (नीचे दी गई लिस्ट में से एक)

    • जन्म प्रमाणपत्र या 10वीं का सर्टिफिकेट
    • भारतीय पासपोर्ट
    • पैन कार्ड
    • ड्राइविंग लाइसेंस
    • आधार कार्ड
    voter card
    voter card - फोटो : https://www.nvsp.in/

    सभी जरूरी कागजात इकट्ठा करने के बाद सबसे पहले नेशनल वोटर सर्विसेज पोर्टलhttps://www.nvsp.in/पर जाएं। मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के साथ रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करें।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें