Privacy Tips: स्मार्टफोन में प्राइवेसी के लिए एप को ऐसे करें लॉक, फोन में ही है सुविधा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 19 Nov 2022 02:00 PM IST
विज्ञापन
How to lock app on Android smartphones without third party app
Privacy Tips - फोटो : iStock

    हर किसी के स्मार्टफोन में ऐसे कई एप होते हैं जो बहुत सारा पर्सनल डाटा स्टोर करते हैं। सुरक्षित लॉक स्क्रीन पासवर्ड के साथ भी यदि कोई आपके स्मार्टफोन को अनलॉक कर लेता है तो आपकी पर्सनल डिटेल और डाटा को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए आप अपने निजी या महत्वपूर्ण एप्स को लॉक कर सकते हैं। हालांकि, गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे कई एप हैं जो मोबाइल एप को लॉक करने के लिए उपयोग किए जाते हैं, लेकिन इन एप पर आपका डाटा खोने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में आजकल स्मार्टफोन कंपनियां फोन में पहले से ही प्री-इंस्टॉल एप लॉकर की सुविधा दे रहे हैं। जी हां आपको फोन में ही एप को लॉक करने की सुविधा है। चलिए जानते हैं एप को लॉक करने के आसान तरीके के बारे में...

    Privacy Tips
    Privacy Tips - फोटो : अमर उजाला

    एप को ऐसे करें लॉक

    एंड्रॉयड फोन आजकल इन-बिल्ट एप को लॉक करने की सुविधा दे रहे हैं। एप को लॉक करने के लिए आपको सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाना है और यहां से प्राइवेसी फीचर्स को टैप करना है।

    Privacy Tips
    Privacy Tips - फोटो : अमर उजाला

    अब यहां आपको कई तरह के ऑप्शन दिख जाएंगे, आपको एप लॉक पर टैप करना है। इसके बाद आपको वैरिफाई विद फेस या फिंगरप्रिंट के लिए पूछा जाएगा। आप दोनों में से किसी का भी चुनाव करके इसे अनलॉक कर दें।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें