घर बैठे ऐसे करें आधार को पैन कार्ड से लिंक, यह है आसान तरीका

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 22 Mar 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
how to link aadhar with pan card online know all process step by step in hindi
aadhar card - फोटो : amar ujala

    आधार से पैन कार्ड लिंक कराने की अंतिम तारीख नजदीक आ रही है। अगर ऐसे में आपने अभी तक आधार से पैन कार्ड लिंक नहीं कराया है, तो तुरंत करा लें। नहीं तो आपका पैन कार्ड रद्द हो जाएगा। साथ ही आप इस दस्तावेज का उपयोग नहीं कर पाएंगे। तो आज हम आपको एक ऐसा आसान तरीका बताने जा रहे है, जिससे आप दोनों दस्तावेजों को घर बैठे ही लिंक कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं आधार से पैन कार्ड लिंक कराने का पूरा तरीका...

    aadhar pan LINK
    aadhar pan LINK

    आधार को पैन कार्ड से करें लिंक

    आधार को पैन कार्ड से लिंक कराने के लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक साइट https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाना होगा। इसके बाद आपको साइट पर लिंक आधार कार्ड का विकल्प दिखाई देगा, जिसपर क्लिक करना होगा।

    aadhar pan LINK
    aadhar pan LINK

    यहां आप सबसे ऊपर अपना पैन नंबर एंटर करें और इसके बाद आधार नंबर के साथ अपना नाम डालें। अब आपको कैप्चा कोड मिलेगा, जिसे एंटर करना होगा। इतना करने करने के बाद लिंक आधार पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही अपने-आप सत्यापन होगा और आपका आधार पैन कार्ड से लिंक हो जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें