काम की बात: कहीं आपका फोन हैक तो नहीं हो गया है, ऐसा पता लगाएं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 23 Sep 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
How To Know Your Smartphone Has Been Hacked know in hindi
hacker - फोटो : Lifewire

    आज हम एक ऐसी सुपरफास्ट दुनिया में जी रहे हैं जिसमें हर चीज फास्ट-फास्ट है। सभी की जेब में स्मार्टफोन है और स्मार्टफोन एक ऐसा जासूस है जो 24 घंटे आपके साथ रहता है, आपकी जासूसी करता है लेकिन आपकी इसे स्वीकार नहीं करते हैं। तमाम काम के ऑनलाइन हो जाने की सुविधा के कारण फोन से अधिकतर काम हो जाते हैं, लेकिन इन सबके बीच एक बड़ा खतरा हैकिंग और डाटा लीक को लेकर रहता है। कंप्यूटर के मुकाबले फोन को हैक करना हैकर्स के लिए आसान होता है। आज हम आपको कुछ संकेत बताएंगे जिनकी मदद से पता लगा सकेंगे कि आपका फोन हैक हुआ है या नहीं...

    Mobile
    Mobile - फोटो : अमर उजाला

    एक संकेत यह भी है कि अगर आपका फोन लगातार अपने-आप बंद हो रहा है या फिर री-स्टार्ट हो रहा है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपका फोन हैक हो गया है। इसके अलावा अगर आपको लगता है कि आपके फोन और कंप्यूटर की सेटिंग्स अपने आप बदल गई है तो सावधान हो जाएं। इसका मतलब है कि हैकर्स आपके सिस्टम में पहुंच गए हैं। तुरंत डाउनलोड फाइल चेक करें या फोन को फॉर्मेट करें।

    Online shopping
    Online shopping - फोटो : iStock

    फोन के हैक होने का सबसे बड़ा संकेत यह है कि आपके पास ट्रांजेक्शन के मैसेज मिलने लगते हैं। कई बार ऐसा होता है कि उन प्रोडक्ट्स के मैसेज आपको मिलने लगते हैं जिन्हें आपने खरीदा ही नहीं है। इसका मतलब है कि आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड का डिटेल किसी के हाथ लग गया है। पेमेंट डिटेल की जानकारी हैकर्स को आपकी शॉपिंग साइट से मिल सकती है या फिर आपके फोन और ईमेल से मिल सकती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें