काम की बात: आपकी आईडी पर कितने मोबाइल नंबर हैं रजिस्टर्ड, ऐसे चुटकियों में पता लगाएं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 27 Aug 2021 01:53 PM IST
How to know how many sim card registered on your id all you need to know
आपके नाम पर कितने नंबर एक्टिव हैं - फोटो : amarujala

    भारत में एक शख्स के नाम (आईडी) पर 9 सिम कार्ड एक समय में चालू रह सकते हैं, यदि इससे अधिक नंबर आपके नाम रजिस्टर्ड हैं तो आपकी जांच हो सकती है। 2018 तक सिम कार्ड लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य था लेकिन अब ऐसा नहीं है। आप चाहें तो वोटर कार्ड या आधार कार्ड दोनों से सिम कार्ड ले सकते हैं। कई बार हम एक से अधिक सिम कार्ड अपनी आईडी पर खरीद लेते हैं और इस्तेमाल ना होने की स्थिति में उसे भूल जाते हैं। कई बार हम अपने परिवार के सदस्यों या किसी रिश्तेदार को अपने नाम पर सिम कार्ड दे देते हैं। अब सवाल यह है कि यदि आपको यह जानना हो कि आपकी आईडी या आपके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं तो कैसे पता चलेगा। आइए हम बताते हैं।

    sim card
    sim card

    दूरसंचार विभाग ने tafcop.dgtelecom.gov.in डोमेन से एक पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल में देशभर में चालू सभी मोबाइल नंबर का डाटाबेस अपलोडेड है। इस पोर्टल के जरिए स्पैम और फ्रॉड पर लगाम लगाने की कोशिश की गई है। यदि आपको लगता है कि आपके नाम से कोई अन्य भी मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर रहा है तो आप इस संबंध में इसी वेबसाइट के जरिए शिकायत कर सकते हैं, हालांकि इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह सुविधा फिलहाल तेलंगाना और आंध्रप्रदेश सर्किल के लिए ही है। खैर, आइए जानते हैं इस वेबसाइट के इस्तेमाल का तरीका...

    tafcop
    tafcop - फोटो : tafcop

    सबसे पहले tafcop.dgtelecom.gov.in को अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर या किसी लैपटॉप या किसी कंप्यूटर में ओपन करें। इसके बाद अपना 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर डालें। अब आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को डालें और वैलिडेट करें।

    और पढ़ें...