फेसबुक पेज लाइक के लिए सभी दोस्तों को एक साथ कैसे इनवाइट करें ?
विज्ञापन

फेसबुक दुनिया के कोने-कोने में बैठे लोगों से जुड़ने का सबसे बड़ा और तेज माध्यम है। फेसबुक पर एक ओर लोगों की पर्सनल प्रोफाइल है तो दूसरी ओर लोग इसका यूज बिजनेस के लिए भी कर रहे हैं। आजकल सभी मीडिया हाउस और सभी कंपनियों का फेसबुक पर पेज है।

इस पेज से अपने ग्राहकों से सीधे तौर पर जुड़ना आसान है, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत अपने फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए दोस्तों को इनवाइट करने में होती है। एक दोस्तों को बारी-बारी से इनवाइट करना मुश्किल होता है। तो चलिए आप हम आपको सभी दोस्तों को एक साथ इनवाइट करने का तरीका बताते हैं।

सबसे पहले अपने क्रोम बाउजर में Invite All Friends On Facebook Page नाम का एक्सटेंशन इंस्टॉल करें। इस एक्सटेंशन की मदद से आप एक क्लिक में अपने सभी दोस्तों को एक साथ पेज लाइक करने के लिए इनवाइट कर सकते हैं।
विज्ञापन