Tech Tips: Paytm पर अपनी पेमेंट हिस्ट्री कैसे छिपाएं? सिर्फ 2 मिनट में सीखें पूरा तरीका
How To Hide-Unhide Paytm Transactions:
आज के दौर में डिजिटल पेमेंट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। लेकिन कई बार कुछ ट्रांजेक्शन निजी रखना भी जरूरी हो जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके Paytm पेमेंट हिस्ट्री को कोई दूसरा न देख सके, तो एप में मौजूद एक खास फीचर आपकी मदद कर सकता है। यह फीचर आपकी फाइनेंशियल प्राइवेसी को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाता है।

Paytm भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले डिजिटल पेमेंट एप्स में से एक है। लोग छोटे-बड़े लगभग हर भुगतान के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। एप पर आपकी सभी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री सेव रहती है, जिससे खर्चों का रिकॉर्ड रखना आसान हो जाता है। हालांकि, कई बार कुछ पेमेंट्स ऐसी होती हैं जिन्हें यूजर्स निजी रखना चाहते हैं। ऐसे मामलों के लिए Paytm एक खास "हाइड पेमेंट" फीचर देता है। इसकी मदद से आप कुछ ट्रांजेक्शन को मुख्य हिस्ट्री से छिपा सकते हैं।
यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो साझा मोबाइल डिवाइस इस्तेमाल करते हैं या अपनी फाइनेंशियल एक्टिविटी को ज्यादा निजी रखना चाहते हैं। आइए जानते हैं इस फीचर के इस्तेमाल से आप कैसे अपनी पेमेंट हिस्ट्री को छिपा सकते हैं।

क्या है Paytm का 'हाइड पेमेंट' फीचर?
यह आपकी डिजिटल पेमेंट्स को प्राइवेट रखने का एक बहुत ही स्मार्ट तरीका है। यह फीचर आपको अपनी चुनिंदा पेमेंट्स को 'प्राइमरी व्यू' (मेन हिस्ट्री) से हटाने की ताकत देता है। ध्यान रहे, जब आप किसी पेमेंट को छिपाते हैं, तो वह डिलीट या बदल नहीं जाती। वह बस एक अलग और सुरक्षित सेक्शन में चली जाती है। Paytm का दावा है कि आपकी यह जानकारी पूरी तरह से सुरक्षित रहती है। आप जब चाहें इसे दोबारा देख सकते हैं।

Paytm पर ट्रांजेक्शन कैसे छिपाएं?
अगर आप किसी पेमेंट को मुख्य हिस्ट्री से हटाना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:सबसे पहले अपने फोन में Paytm एप खोलें।अब Balance & History टैब पर जाएं।जिस ट्रांजेक्शन को छिपाना है, उस पर लेफ्ट स्वाइप करें।स्क्रीन पर दिख रहे Hide ऑप्शन पर टैप करें।इसके बाद Yes, Hide Payment पर टैप करके कन्फर्म करें।अब आपकी चुनी हुई ट्रांजेक्शन मुख्य पेमेंट हिस्ट्री से छिप जाएगी।
- Microsoft: विंडोज 11 होगा पहले से ज्यादा फास्ट! माइक्रोसॉफ्ट ला रही macOS जैसा सिस्टम, पलक झपकते खुलेंगे एप्स
- BHASHINI: आयुष सेवाओं में AI की एंट्री, 'भाषिणी' के जरिए 22 भाषाओं में मिलेगा आयुर्वेद और योग का ज्ञान
- AI: OpenAI की वह कंपनी जिसने हिला दी आईटी कंपनियों की नींव, टेक जगत में आए इस नए 'भूचाल' के मायने समझिए
- एआई की जानलेवा 'सलाह': 19 साल के युवक की हुई मौत, जानिए कितना खतरनाक है एआई 'साइकोसिस'