किसी भी स्मार्टफोन से क्लिक कर सकते हैं डुअल कैमरे जैसी फोटो, यह है ट्रिक

आजकल डुअल कैमरे वाले स्मार्टफोन का ट्रेंड आ गया है। इसका कारण यह है कि डुअल कैमरे वाले फोन से बैकग्राउंड ब्लर करके फोटो क्लिक होती है। बैकग्राउंड को ब्लर करने वाले इफेक्ट को बोकेह इफेक्ट कहा जाता है। वैसे अगर आपके पास साधारण स्मार्टफोन है तो उससे भी आप बैकग्राउंड ब्लर वाले फोटो क्लिक कर सकते हैं। चलिए हम आपको इसका तरीका बताते हैं।

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर बोकेह इफेक्ट काम कैसे करता है? आपको बता दें कि डुअल लेंस वाला स्मार्टफोन एक बार में दो फोटो क्लिक करता है और दोनों को एक साथ मिलाकर एक फोटो देता है। इस इफेक्ट का इस्तेमाल DSLR कैमरे में भी होता है। तो चलिए जानते हैं आप अपने सिंगल कैमरे वाले फोन में इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?

अगर आपके पास रियर में सिंगल कैमरे वाला एंड्रॉयड फोन है तो आप AfterFocus नाम के ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से ही आप फोटो के बैकग्राउंड को ब्लर यानि धूंधला कर सकते हैं।