क्या Malware का शिकार हो गया है आपका कंप्यूटर? ऐसे करें पता

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Thu, 28 Sep 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
how to find out virus or Malware in computer without antivirus
मालवेयर अटैक

    पिछले कुछ समय से देश और दुनिया में मालवेयर अटैक के मामले बढ़े हैं। हालांकि जिन लोगों का कंप्यूटर अभी तक वायरस की चपेट में नहीं आया है वो मालवेयर अटैक के संकेतों से अनजान होंगे। ऐसा नहीं है कि मालवेयर अचानक आकर आपके कंप्यूटर पर अटैक कर देता है। यह भी संभावनाएं होती हैं कि यह सालों से ये आपके सिस्टम में मौजूद हो और आपको पता भी ना चले। यहां हम आपको ऐसे कुछ संकेत के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे पता लग सकता है कि आपके कंप्यूटर में मालवेयर तो नहीं है।

    मालवेयर अटैक
    मालवेयर अटैक

    1. अनचाहे मैसेज: "you have a corrupt file in your computer" और "programmes is attempting to access Internet without your command" जैसे मैसेज बार-बार आना। यह मालवेयर इनफेक्शन का संकेत हो सकता है।

    2. इंटरनेट ब्राउजिंग के दौरान अलग पेज पर ले जाना: जब आप गूगल पर कुछ सर्च कर रहे हों और यह आपको किसी और ही पेज पर ले जाए।

    मालवेयर अटैक
    मालवेयर अटैक

    3. Pop-ups: मालवेयर इन्फेक्शन का सबसे साफ संकेत पॉप अप होता है। अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे और फिर भी पॉप-अप आए जा रहे हैं तो कंप्यूटर में वायरस हो सकता है।

    4. नया होमपेज और टूलबार: अगर आपकी बिना मर्जी के ब्राउजर का होमपेज बदल गया है या नया टूलबार दिखने लगा है तो कंप्यूटर मालवेयर का शिकार हो सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें