फ्री वाई-फाई का पता लगाना कोई बड़ा काम नहीं है, ये हैं तीन तरीके

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 20 Oct 2018 11:42 AM IST
How to find free wifi, know three tips
mobile user

    वैसे तो इंटरनेट पैक की कीमतें अब कुछ अधिक नहीं हैं, लेकिन फ्री की चीजें किसी पसंद नहीं हैं। अब बात फ्री वाई-फाई का ही क्यों ना हो। वैसे तो रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर फ्री वाई-फाई की सेवा मिल रही है, लेकिन कई बार हम ऐसी जगहों पर नहीं होते हैं और हमें इंटरनेट की बहुत जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में हम आज आपको फ्री वाई-फाई का पता लगाने के 3 तरीके बताते हैं।

    WeFi
    WeFi

    WeFi

    वेफी एक ऐप है जो आपको आपके आसपास मौजूद फ्री वाई-फाई का पता बताता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि अगर यह ऐप आपके फोन में है तो आपका फोन खुद ही फ्री वाई-फाई से कनेक्ट हो जाएगा, इसके लिए आपको सर्च करने की जरूरत नहीं है। इसे आप प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

    facebook
    facebook

    फेसबुक

    आप अपने फेसबुक ऐप से भी फ्री वाई का पता लगा सकते हैं। इसके लिए फेसबुक ऐप के राइट साइड में दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें। अब नीचे स्क्रॉल करने पर फाइंड Wi-Fi का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करने पर आपको फ्री वाई-फाई की पूरी लिस्ट दिख जाएगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें