Voicemail Feature: अपने Android फोन में लीजिए iPhone वाली फील! ज्यादातर लोग नहीं जानते इसका इस्तेमाल

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीेSuyash Pandey
Tue, 16 Jun 2026 01:03 AM IST
सार

Voicemail Feature In Android:

अगर आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं और आईफोन वाली फील लेना चाहते हैं तो आप वॉयसमेल फीचर अपने फोन में ऑन कर सकते हैं। अगर किसी जरूरी कॉल के मिस होने की चिंता लगी रहती है, तो ये फीचर आपके काम का हो सकता है।

How to Enable Voicemail on Android: Airtel, Jio, Vi and BSNL Users Complete Guide
एंड्रॉयड में वॉयसमेल - फोटो : एआई

    भारत में हम लोग बातचीत के लिए व्हाट्सएप, एसएमएस या मिस्ड कॉल के इतने आदी हो गए हैं कि वॉयसमेल (Voicemail) का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते। जबकि, अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों में यह बहुत आम है। वॉयसमेल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आप किसी जरूरी मीटिंग में हैं या फोन नहीं उठा पा रहे हैं, तो कॉल करने वाला व्यक्ति आपके लिए एक ऑडियो मैसेज (वॉयस मैसेज) छोड़ सकता है।

    बाद में फ्री होने पर आप उस रिकॉर्डिंग को सुन सकते हैं। आईफोन यूजर्स को तो आईओएस 18 के साथ इस फीचर का सपोर्ट मिल गया है, लेकिन एंड्रॉयड यूजर्स इसे लेकर अभी भी थोड़े कन्फ्यूज रहते हैं। अगर आप भी अपने एंड्रॉयड को आईफोन बनाना चाहते हैं, तो यह आसान गाइड आपके लिए ही है।

    एंड्रॉयड में वॉयसमेल
    एंड्रॉयड में वॉयसमेल - फोटो : एआई

    एंड्रॉयड में Voicemail काम कैसे करता है?

    भारत में वॉयसमेल को लेकर एक बड़ी गलतफहमी यह है कि लोगों को लगता है कि यह फोन का फीचर है। असल में, वॉयसमेल पूरी तरह से आपके नेटवर्क ऑपरेटर (सिम कंपनी) पर निर्भर करता है। आपके सभी वॉयस मैसेज ऑपरेटर के सर्वर पर ही स्टोर होते हैं।

    एंड्रॉयड में वॉयसमेल
    एंड्रॉयड में वॉयसमेल - फोटो : एआई

    कितने तरह के होते हैं वॉयसमेल?

    बेसिक वॉयसमेल:

    इसमें आपको एक खास मेलबॉक्स नंबर पर कॉल करके अपने मैसेज सुनने पड़ते हैं।विजुअल वॉयसमेल:यह थोड़ा एडवांस है। इसमें आपको फोन स्क्रीन पर ही मैसेजेस की लिस्ट और उनका लिखा हुआ टेक्स्ट दिख जाता है।

    भारत में सपोर्ट की स्थिति

    भारत में फिलहाल कोई भी टेलीकॉम कंपनी एंड्रॉयड पर विजुअल वॉयसमेल सपोर्ट नहीं देती है। Jio के नेटवर्क पर वॉयसमेल की सुविधा नहीं है, लेकिन Airtel अपने यूजर्स को बेहतरीन और एकदम फ्री बेसिक वॉयसमेल सर्विस देता है।