Google Messages: कभी परेशान नहीं करेंगे स्पैम मैसेज, स्मार्टफोन में फटाफट ऑन करें यह सेटिंग

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 26 Aug 2024 12:35 PM IST
विज्ञापन
how to enable spam protection setting in google messages
Google Messages - फोटो : FREEPIK

    स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो आप करते ही होंगे। सोशल मीडिया के कई सारे प्लेटफॉर्म के बीच आज भी काफी लोग फोन के मैसेज एप के जरिए टेक्स्ट मैसेज का सहारा लेते हैं। हालांकि, काफी लोग स्पैम मैसेज से बहुत परेशान रहते हैं। आए दिन लोगों को किसी न किसी कंपनी का मैसेज आता रहता है, जो लोगों के लिए समस्या बन चुके हैं। अगर आप गूगल मैसेज एप का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी परेशानी दूर हो सकती है। जी हां, गूगल मैसेज में स्पैम मैसेज को ब्लॉक करने के लिए सुविधा मिलती है।

    Google Messages
    Google Messages - फोटो : FREEPIK

    गूगल मैसेज में स्पैम मैसेज को एक अलग फोल्डर में डाला जा सकता है। इसके साथ ही स्पैम मैसेज भेजने वाले फोन नंबरों को ब्लॉक किया जा सकता है। इसके बाद दोबारा ऐसे फोन नंबरों से मैसेज नहीं आएंगे। अगर एक बार ऐसे नंबर ब्लॉक हो गए तो फिर कभी फोन कॉल भी नहीं आएंगे। इसके लिए गूगल मैसेज में स्पैम प्रोटेक्शन फीचर को ऑन करना होगा।

    Google Messages
    Google Messages - फोटो : FREEPIK

    स्मार्टफोन में गूगल मैसेज एप खोलें।इसके बाद ऊपर की तरफ दाई ओर प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।फिर मैसेज सेटिंग पर क्लिक करना है।इसके बाद स्पैम प्रोटेक्शन के विकल्प पर क्लिक करना है और फिर इसके टोंगल को एक्टिवेट करना है।ऐसा करने के बाद स्पैम प्रोटेक्शन फीचर ऑन हो जाएगा, ऐसे में गूगल मैसेज में कोई भी स्पैम मैसेज आएगा तो वो अलग फोल्डर में चला जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें