एंड्रॉयड फोन में यूट्यूब से वीडियो कैसे डाउनलोड करें?

बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
Thu, 09 Jun 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
how to download youtube videos in android phone

    स्मार्टफ़ोन पर यूट्यूब के वीडियो देखने की लोगों की आदत ने डेटा की ज़रूरत में ज़बरदस्त बढ़ोतरी कर दी है। लेकिन अगर एक ही वीडियो को बार बार देखना है तो क्यों न उसे डाउनलोड कर लें? इससे एक ही वीडियो को देखने के लिए बार बार मोबाइल डेटा का इस्तेमाल नहीं करना होगा।

    एंड्रॉयड फोन में यूट्यूब से वीडियो कैसे डाउनलोड करें?

    गूगल प्ले स्टोर पर आपको कई ऐसे ऐप मिल जाएंगे जो आपको यूट्यूब के वीडियो डाउनलोड करने में मदद करते हैं। यहां पर आपको यूट्यूब वीडियो डाउनलोड करने के लिए ऐप मिल जाएंगे। उनमें से कोई भी आप चुन सकते हैं। एक बार इनमें से किसी एक को इंस्टॉल कर दिया है तो उसके बाद बस ऐप को लॉन्च कर दीजिए। उसके बाद जैसे ही आप यूट्यूब पर वीडियो ढूंढेंगे उनमें से आप नेविगेट कर सकते हैं, सर्च कर सकते हैं या फिर जो भी वीडियो चाहिए उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

    एंड्रॉयड फोन में यूट्यूब से वीडियो कैसे डाउनलोड करें?

    जब वीडियो डाउनलोड करने के लिए चुन लिया है, उसके बाद उस पर दिखने वाले हरे रंग के ऐरो पर क्लिक करना होगा, जिससे आपको डाउनलोड करने के विकल्प दिखाई देंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें