Tech Tips: इन्कॉग्निटो मोड में भी ट्रैक होती है आपकी सर्च! जानिए कैसे करें हिस्ट्री हमेशा के लिए डिलीट

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 27 Oct 2025 05:11 PM IST
सार

How To Clear DNS Cache:

अक्सर लोग मानते हैं कि इन्कॉग्निटो मोड में की गई ब्राउजिंग पूरी तरह प्राइवेट होती है, लेकिन हकीकत कुछ और है। आपकी गतिविधि इंटरनेट प्रोवाइडर और नेटवर्क सिस्टम में दर्ज रहती है। जानिए कैसे इस छिपी हुई सर्च हिस्ट्री को हमेशा के लिए डिलीट किया जा सकता है।

विज्ञापन
how to delete incognito mode search history from dns cache
Incognito - फोटो : अमर उजाला

    डिजिटल दौर में हमारी हर एक ऑनलाइन एक्टिविटी का कोई न कोई रिकॉर्ड जरूर बनता है। ऐसे में जब बात निजी सर्च की आती है, तो ज्यादातर लोग इन्कॉग्निटो मोड (Incognito Mode) का सहारा लेते हैं। उन्हें लगता है कि यह मोड सारी हिस्ट्री अपने आप मिटा देता है। लेकिन सच्चाई यह है कि यह मोड सिर्फ ब्राउजर के भीतर हिस्ट्री छिपाता है, इंटरनेट की नजरों से नहीं।

    क्रोम ब्राउजर
    क्रोम ब्राउजर - फोटो : AI

    इन्कॉग्निटो मोड में भी सेव होती है ब्राउजिंग हिस्ट्री

    असल में, इन्कॉग्निटो मोड आपके ब्राउजर को निर्देश देता है कि वह विजिट किए गए पेज, कुकीज या फॉर्म डेटा को लोकल डिवाइस पर सेव न करे। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि आपकी गतिविधि इंटरनेट से गायब हो जाती है। आपका ब्राउजिंग डेटा इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, नेटवर्क राउटर और DNS Cache में दर्ज रहता है, जिन्हें एक्सेस करके आपकी प्राइवेट सर्च का पता लगाया जा सकता है।

    browser
    browser - फोटो : अमर उजाला

    DNS Cache को करें क्लियर

    अगर आप चाहते हैं कि आपकी इन्कॉग्निटो हिस्ट्री पूरी तरह मिट जाए, तो आपको DNS Cache क्लियर करना होगा। यह तरीका खासतौर पर तब जरूरी होता है जब आप किसी साझा कंप्यूटर या सार्वजनिक Wi-Fi नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हों। DNS Cache में आपकी विजिट की गई वेबसाइटों की लिस्ट सेव रहती है, जिसे हटाकर आप अपने डिजिटल निशान मिटा सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें