आधार को मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट और डिजिटल वॉलेट से आधार को ऐसे कराएं डीलिंक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 28 Sep 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
How to De-link aadhaar with mobile number, bank account and wallet
How to De-link aadhaar

    सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड की वैधता और अनिवार्यता को लेकर फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बैंक अकाउंट और मोबाइल के लिए आधार अब जरूरी नहीं होगा, वहीं पैन कार्ड के लिए आधार को जरूरी होगा। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि जिन लोगों ने आधार को बैंक अकाउंट या मोबाइल नंबर से लिंक करा दिया है, उन्हें कैसे डीलिंक या डिलीट या कैसे हटाया जाए। तो चलिए हम आपको बैंक अकाउंट, पेटीएम या मोबाइल नंबर से लिंक आधार को डीलिंक करने का तरीका बताते हैं।

    Voter ID
    Voter ID

    सबसे पहले आपको बता दें कि आधार को बैंक खाता, मोबाइल नंबर या मोबाइस वॉलेट से डीलिंक या डिलीट करवाने के लिए आपके पास दूसरे पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट या फिर निवास प्रमाण पत्र होने चाहिए।

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

    अब अगर आपको बैंक से अपना आधार डीलिंक कराना है तो इसके लिए आपको बैंक जाना होगा क्योंकि आप इसे ऑनलाइन डीलिंक नहीं करा सकते। बैंक में जाकर आपको अनलिंक आधार का फॉर्म लेना होगा और उसे भरकर जमा करना होगा जिसके बाद 48 घंटे के अंदर आपके बैंक अकाउंट से आधार डीलिंक हो जाएगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें