इन खास तरीकों से चमकाएं अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन, हट जाएंगे गंदे निशान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 16 Jun 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
how to clean smartphone screen know full steps in hindi
smartphone cleaning tips - फोटो : amar ujala

    हम में से अधिकतर लोग स्मार्टफोन की स्क्रीन को साफ रखने के लिए स्क्रीन गार्ड, बैक कवर और कवर पाउच का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इतना सब करने के बाद भी स्मार्टफोन की स्क्रीन गंदी हो जाती है। तो आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनके जरिए आप घर बैठे ही फोन की स्क्रीन को चमका सकेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    smartphone cleaning tips
    smartphone cleaning tips - फोटो : pixabay

    मुलायम कपड़े का करें इस्तेमाल

    स्मार्टफोन या टैब की टचस्क्रीन को साफ करने के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े का ही इस्तेमाल करें। यह काफी सॉफ्ट होता है और इससे स्क्रीन पर स्क्रैच नहीं आते। जब आप अपने मोबाइल पर स्क्रीन गार्ड लगवाते हैं तो दुकानदार से माइक्रोफाइबर कपड़ा लेना न भूले। चश्मे को साफ करने में भी इसी तरह के कपड़े का यूज किया जाता है। इसमें साधारण कपड़े के मुकाबले काफी मुलायम रेशे होते हैं। बाजार में यह अलग से भी मिल जाता है।

    toothpaste
    toothpaste - फोटो : amar ujala

    टूथपेस्ट का उपयोग

    वैसे तो टूथपेस्ट के फायदों के बारे में आप जानते ही होंगे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका इस्तेमाल आप फोन के कैमरे के लेंस को साफ करने के लिए भी कर सकते हैं। थोड़ा-सा टूथपेस्ट कैमरे के लेंस पर लगाकर आप एक साफ कपड़े की मदद से उसे साफ कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें