चुपके से कौन देखता है आपकी व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो, सेकेंडों में इस ट्रिक से चेक करें

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 22 Sep 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
How to check who visited your WhatsApp Profile photo
how to check who visited your whatsapp profile

    WhatsApp आजकल हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा हो गया है। कई लोग तो ऐसे हैं जो एक पल भी व्हाट्सएप के बिना नहीं रह पा रहे हैं। व्हाट्सएप पर हम अपने दोस्तों के साथ कई तरह की बातें करते हैं और इसी बीच कई बार दोस्त, गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड नाराज भी हो जाते हैं। कुछ दोस्त तो इतने नाराज हो जाते हैं कि बात ही नहीं करते लेकिन चुपके से आपकी व्हाट्सएप की प्रोफाइल फोटो जरूर देखते हैं। अब ऐसे में हमें पता ही नहीं चलता कि हमारी व्हाट्सएप की प्रोफाइल फोटो को कौन-कौन देख रहा है। तो चलिए आज हम आपको एक ट्रिक बताते हैं जिसकी मदद से आप जान पाएंगे कि आपकी प्रोफाइल फोटो को कौन-कौन लोग देख रहे हैं।

    how to check who visited your whatsapp profile
    how to check who visited your whatsapp profile

    आपकी व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो को कौन-कौन देख रहा है, इसका पता लगाने के लिए आपको एक छोटा-सा एंड्रॉयड एप डाउनलोड करना होगा। तो सबसे पहले गूगल प्ले-स्टोर से अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में WhatsApp- Who Viewed Me नाम के एप को डाउनलोड करें।

    1mobile market
    1mobile market

    इस एप को डाउनलोड करने के लिए आपको साथ में 1mobile market को भी डाउनलोड करना होगा। इस एप के बिना WhatsApp- Who Viewed Me डाउनलोड ही नहीं होगा, हालांकि 1मोबाइल मार्केट एप अपने आप डाउनलोड हो जाएगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें