लैपटॉप-मोबाइल की सुरक्षा की चिंता है तो इन 4 बातों को नजरअंदाज ना करें

आपने अपने लैपटॉप, स्मार्टफोन या टैबलेट में वीपीएन और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल जरूर किया होगा। यदि आप चाहते हैं कि वे आपकी डिवाइस का ख्याल रखें, तो आपको उनका भी ख्याल रखना होगा। आप इस तरह अपनी डिवाइस और सिक्योरिटी को दुरुस्त रख सकते हैं।

एंटीवायरस को अपडेट रखें :
आप अपने डाटाबेस को खोलकर देखिए कि उसमें कोई अपडेट मैसेज है या नहीं। यदि आपको मैसेज नहीं दिखता है, तो मैनुअल तरीके से अपडेट के लिए चेक कीजिए। अपने सभी सिक्योरिटी प्रोडक्टस को अपडेट के लिए चेक करके उन्हें अपडेट कीजिए। आपकी जागरुकता के अलावा यही एक चीज है, जो आपकी डिवाइस को हैकर्स के खतरे से सुरक्षित रख सकती है।

एंटीवायरस को टेस्ट करें :
आपको कैसे पता चलेगा कि आपका एंटीवायरस काम कर रहा है? आप अपनी डिवाइस की प्रोटेक्शन चेक करने के लिए एंटी-मैलवेयर टेस्टिंग स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन की वेबसाइट पर जाकर सिक्योरिटी फीचर्स चेक कीजिए। यहां अलग-अलग टेस्ट को रन कीजिए। जो मैलवेयर प्रोटेक्शन के खिलाफ कई पहलूओं की जांच करते हैं।