कहीं आपके मोबाइल नंबर को ट्रैक तो नहीं किया जा रहा, ऐसे चेक करें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 26 May 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
How to Check Mobile Number Tracking Know Easy Tips to Check News in Hindi
Hacker - फोटो : pixabay

    आजकल लोगों को ऑनलाइन ट्रैक करना कोई बड़ी बात नहीं है। मार्केट में तो कई ऐसे एप्स हैं जिनकी मदद से लोग एक-दूसरे को उनकी इजाजत के साथ ट्रैक कर रहे हैं, लेकिन आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जिनके दोस्त शिकायत करते होंगे कि तुम्हारा नंबर हमेशा बिजी आता है। कभी कॉल ही नहीं लगता। आज हम आपको 3 USSD कोड बता रहे हैं जिनकी मदद से आप यह पता कर सकते हैं कि कहीं आपका फोन ट्रैक तो नहीं हो रहा है?

    ##002#
    ##002# - फोटो : amarujala

    कोड *#21#

    अपने एंड्रॉयड फोन में इस कोड को डायल करके आप यह जान सकते हैं कि आपके मैसेज, कॉल या कोई और डाटा को कहीं दूसरी जगह डायवर्ट तो नहीं किया जा रहा है। अगर आपके कॉल कहीं डायवर्ट किया जा रहा होगा तो इस कोड की मदद से नंबर सहित पूरा डिटेल आपको मिल जाएगा। वह नंबर भी पता चल जाएगा जिस पर आपका कॉल डायवर्ट किया गया है।

    *#21#
    *#21# - फोटो : amarujala

    कोड *#62#

    कई बार आपका नंबर no-service या no-answer बोलता है। ऐसे में इस कोड को आप अपने फोन में डायल कर सकते हैं। इस कोड की मदद से आप जान सकते हैं कि आपका फोन किसी दूसरे नंबर पर री-डायरेक्ट किया गया है या नहीं। कई बार आपका नंबर ऑपरेटर के नंबर पर री-डायरेक्ट हो जाता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें