बैंक अकाउंट में गैस सब्सिडी का पैसा आ रहा है या नहीं, ऐसे चेक करें

आप में से कई लोग ऐसे होंगे रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी ले रहे होंगे। सब्सिडी स्कीम के तहत ग्राहकों को एक तय कीमत पर रसोई गैस सिलेंडर मिलता है और फिर बाद में कुछ राशि सब्सिडी के तौर पर बैंक खाते में वापस कर दी जाती है।

दिक्कत तब होती है जब हमें पता ही नहीं चलता है कि अकाउंट में पैसा आ रहा है कि नहीं और आ रहा है तो कितना आ रहा है? चलिए आज हम आपको एक तरीका बताते है।

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के ब्राउजर मेंwww.mylpg.inटाइप करें। अब आपको दाहिनी ओर गैस कंपनियों के नाम मिलेंगे उनमें से अपने सर्विस प्रोवाइडर के नाम पर क्लिक करें। इसके बाद आपसे एलपीजी आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। इसके बाद ओके करने पर आपको वित्तीय वर्ष जैसे- 2016-17 या 2017-18 डालना होगा। इसके बाद आपको सब्सिडी की डिटेल मिल जाएगी।