रिलायंस जियो का बैलेंस कैसे चेक करें, यहां जानें संभव तरीके

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Jun 2020 05:01 PM IST
How to Check Jio Balance for jio phone, Using MyJio App, IVR, or Official Website
jio balance check - फोटो : amarujala

    भारत की करीब 40 करोड़ आबादी रिलायंस जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रही है। किसी के पास जियो का सिम कार्ड है तो किसी के पास जियो फाइबर का कनेक्शन है। जियो के पास कई तरह के डाटा प्लान और टॉपअप वाउचर्स हैं। कई लोग इंटरनेट का अधिक इस्तेमाल करते हैं तो कई लोग कॉलिंग के लिए ही जियो सिम का इस्तेमाल करते हैं। आइए आज हम आपको विस्तार से जियो का बैलेंस, वैलिडिटी और डाटा चेक करने के तरीकों के बारे में बताते हैं।

    jio balance check
    jio balance check - फोटो : amarujala

    माय जियो एप से कैसे चेक करें जियो बैलेंस

    जियो बैलेंस चेक करने का पहला और आसान तरीका माय जियो एप के जरिए है। आप अपने फोन में माय जियो एप डाउनलोड करें। इसके बाद माय जियो एप में लॉगिन करें। लॉगिन के लिए आपको अपना जियो नंबर डालें। इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद एप में आप लॉगिन कर पाएंगे। एक बार लॉगिन करने के बाद आपको होम स्क्रीन पर ही View details बटन दिखेगा जहां आपके प्लान के बारे में पूरी जानकारी होगी। इस बटन पर टैप करने के बाद आपको मैसेज से लेकर डाटा बैलेंस और कॉलिंग बैलेंस के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप एप के मीनू बार में My plans विकल्प पर क्लिक करके भी सभी तरह के बैलेंस के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।

    रिलायंस जियो का बैलेंस कैसे चेक करें, यहां जानें संभव तरीके

    IVR के जरिए जियो का बैलेंस कैसे चेक करें

    यदि आपको माय जियो के जरिए बैलेंस पता करने में कोई परेशानी हो रही है तो आप आईवीआर के जरिए भी बैलेंस पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने जियो नंबर से 1991 डायल करना होगा। इसके बाद बताए गए विकल्प को दबाना होगा।