70 करोड़ लोगों के ई-मेल, पासवर्ड हुए हैक, आपकी आईडी बची है या नहीं, ऐसे चेक करें

नए साल की शुरुआत में हैकिंग का बड़ा मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक 70 करोड़ से भी अधिक लोगों की ई-मेल आईडी और पासवर्ड में सेंध लग चुकी है। इसका दावा ऑस्ट्रेलिया के साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर ट्रॉय हंट ने किया है।

उनके दावे के मुताबिक लोगों की ई-मेल आईडी और पासवर्ड को फाइल शेयरिंग वेबसाइट मेगा (MEGA) पर अपलोड किया गया था, हालांकि इस वेबसाइट से अब पासवर्ड और ई-मेल वाली फाइल को हटा लिया गया है लेकिन फाइल को हैकर्स ने पहले ही स्टोर कर लिए हैं। अब सवाल यह है कि आपके ई-मेल आईडी और पासवर्ड चोरी हुए हैं या नहीं। इसकी जानकारी कैसे मिलेगी। इसकी जानकारी आप सेकेंडों में प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

सबसे पहले आपको अपने फोन या लैपटॉप के वेब ब्राउजर में जाना है और फिर इस haveibeenpwned.com टाइप करना है। इसके बाद आपको कैप्चा डालना है और फिर एक नया टैब खुलेगा जिसमें आप अपनी ई-मेल आईडी डालकर चेक कर सकते हैं कि आपकी ई-मेल आईडी हैक हुई है या नहीं।