पैन कार्ड में आपका नाम हो गया है गलत, तो घर बैठे ऐसे करें सुधार

आज के समय में हर एक व्यक्ति के पास पैन कार्ड है। वहीं, कई लोगों ने पैन कार्ड के लिए आवेदन भी किया होगा। लेकिन परेशानी तब बढ़ जाती है, जब किसी कारणवश पैन कार्ड में नाम या पता गलत दर्ज हो जाता है। कार्ड में सुधार के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे उनका समय बर्बाद होता है। हम आपको ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप घर बैठे ही कार्ड में सुधार कर सकेंगे। तो आइए जानते है घर बैठे पैन कार्ड में सुधार कैसे करें...

आपको सबसे पहले कार्ड में नाम बदलने के लिए अपने असली नाम वाले दस्तावेजों की फोटोकॉपी रखनी होगी। इन डॉक्यूमेंट्स में आधार कार्ड, पासपोर्ट और पहचान पत्र जैसे दस्तावेज शामिल हैं।

कार्ड में सुधार करने के लिए आपको सबसे पहले एनएसडीएल https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html की आधिकारिक साइट पर जाना होगा। अब एक पेज ओपन होगा, जिसमें आपको एप्लिकेशन टाइप में जाकर चेंज एंड करेक्शन इन एक्सिटिंग पैन कार्ड के विकल्प पर टैप करना पड़ेगा। आपको दोबारा INDIVIDUAL को चुनना है। इतना करने के बाद आपको नीचे दिए गए कॉलम में सही जानकारी दर्ज करनी होगी। मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी भरने के बाद कैप्चा कोड भरें, जो कि सामने एक इमेज में दिख रहा है। इसके बाद सबमिट बटन पर टैप करें।