पैन कार्ड में नाम गलत हो गया है या कुछ और, घर बैठे इस तरह कर सकते हैं सुधार

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 05 Jun 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
How to Change PAN Card Name and Other Details Online
pan card

    आप में से अधिकतर लोगोंं के पास पैन कार्ड होगा और कई लोगों ने इसके लिए अप्लाई भी किया होगा। हम में से कई लोगों की परेशानी तब बढ़ जाती है जब गलती से पैन कार्ड में नाम गलत हो जाता है। हालांकि आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आप चाहें तो घर बैठे ऑनलाइन पैन कार्ड में अपना नाम बदल सकते हैं और जन्म तारीख के साथ एड्रेस अपडेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

    demo pic
    demo pic

    सबसे पहले आपको बता दें कि अगर आपको नाम बदलना है तो आप असली नाम वाले कागजात की फोटोकॉपी पहले से अपने पास रख लें। इसमें पासपोर्ट, वोटर कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र से कागजात शामिल हैं। अगली स्लाइड में जानें प्रोसेस।

    pan card
    pan card

    सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें। https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html 

    अब आपके सामने एक पेज खुलेगा। इसमेंApplication TypeमेंChange and Correction in Existing PAN dataके ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब कैटेगरी मेंINDIVIDUALको चुनना है। इसके बाद नीचे दिये गए कॉलम में अपनी सही-सही जानकारी भरें। मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी भरने के बाद कैप्चा कोड भरें जो कि सामने एक इमेज में दिख रहा है। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें