Tips: डेबिट या क्रेडिट कार्ड खोने पर बंद कैसे करवाएं? जानिए मिनटों में कार्ड ब्लॉक करने का आसान तरीका
Lost Debit Credit Cards:
डेबिट या क्रेडिट कार्ड का खो जाना या चोरी होना एक बड़ी परेशानी बन सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो बिल्कुल न घबराएं। कार्ड को तुरंत ब्लॉक करना सबसे जरूरी कदम है। इस खबर में जानिए कि मोबाइल एप, इंटरनेट बैंकिंग या SMS के जरिए आप घर बैठे अपना कार्ड कैसे ब्लॉक कर सकते हैं।

भारत में कैशलेस इकॉनमी को काफी बढ़ावा मिला है। आज के समय में ई-कॉमर्स साइट्स से लेकर ऑफलाइन दुकानों तक, हर जगह पेमेंट के लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आम हो गया है। कार्ड से पेमेंट करने पर बेहतरीन कैशबैक और शानदार डिस्काउंट भी मिलते हैं। इसकी सबसे बड़ी सहूलियत यह है कि आपको हर जगह भारी कैश लेकर चलने की जरूरत नहीं होती। आप बस एक स्वाइप से बड़े से बड़ा पेमेंट कर सकते हैं।
लेकिन, नकदी की तरह कार्ड भी चोरी हो सकते हैं या गिर सकते हैं। अगर आपका डेबिट या क्रेडिट कार्ड खो गया है, तो यह चिंता का विषय जरूर है। देश के लगभग सभी प्रमुख बैंक (जैसे SBI, ICICI, HDFC, Axis Bank) ग्राहकों को अपना कार्ड ब्लॉक करने की आसान सुविधा देते हैं। आइए जानते हैं कि मुश्किल समय में आप क्या कदम उठा सकते हैं।

कार्ड खोने या चोरी होने पर तुरंत ब्लॉक क्यों करें?
कार्ड चोरी होने पर सबसे पहला काम उसे ब्लॉक करना होना चाहिए। आप बैंक की ब्रांच जाकर कस्टमर केयर प्रतिनिधि से मदद मांग सकते हैं, लेकिन यह हमेशा संभव नहीं होता। ऐसे में ऑनलाइन तरीके सबसे ज्यादा सुरक्षित और तेज होते हैं।
अगर कोई आपके कार्ड नंबर और CVV का एक्सेस पा लेता है, तो वह आपके खाते से पैसे ट्रांसफर कर सकता है।अगर फ्रॉड करने वाले को आपका एटीएम पिन (PIN) पता चल जाए, तो वह एटीएम से कैश भी निकाल सकता है।आपके कार्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन गैरकानूनी चीजें खरीदने के लिए हो सकता है। ऐसे ट्रांजेक्शन आपके नाम पर दर्ज होते हैं, जिससे आप बेवजह कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं।

मोबाइल बैंकिंग एप से कार्ड ब्लॉक करने का तरीका
SBI बैंक हो, HDFC या ICICI बैंक, सभी प्रमुख बैंकों के एप Google Play Store या Apple App Store पर उपलब्ध है। इनमें कार्ड ब्लॉक करने का विकल्प भी होता है। आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
सबसे पहले अपने बैंक के मोबाइल बैंकिंग एप में लॉग-इन करें।अब Cards (कार्ड्स) सेक्शन में जाएं। यहां आपके सभी डेबिट और क्रेडिट कार्ड एक जगह दिख जाएंगे।कार्ड के आखिरी चार अंक देखकर उस कार्ड पर टैप करें जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं।इसके बाद Manage (मैनेज) या Support (सपोर्ट) के बटन पर जाएं।यहां आपको Disable card, Permanent block या Raise dispute जैसे विकल्प दिखेंगे। (यह विकल्प अलग-अलग एप में थोड़े अलग हो सकते हैं)।चूंकि आपका कार्ड खो गया है, इसलिए हमेशा Permanent block का ऑप्शन चुनें। कार्ड को ब्लॉक करवाने के बाद आप नया जारी करवा सकते हैं।अपनी चॉइस को कन्फर्म करें और स्क्रीन पर आ रहे निर्देशों का पालन करें।कार्ड ब्लॉक होते ही आपके बैंक की तरफ से कन्फर्मेशन SMS या ईमेल आ जाएगा।
- PF Withdrawal: अब कंपनी की मंजूरी के बिना घर बैठे निकालें PF का पैसा, जानें पूरा प्रोसेस
- Upcoming Smartphone: इस हफ्ते लॉन्च होंगे कई नए स्मार्टफोन, बजट 5G से लेकर प्रीमियम मॉडल तक होंगे शामिल
- AC In Trucks: 1,1.5 या 2... जानिए ट्रक में कितने टन का AC होता है?
- Tips: 45 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता है खतरा! तुरंत बदल ले ये आदतें