ATM से पैसे निकालते समय ना करें ये 6 गलतियां, खाली हो जाएगा अकाउंट

आजकल एटीएम से धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एटीएम के जरिए पैसे निकालने में जरा सी लापरवाही से बदमाश लाखों रुपये की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। ऐसी घटनाएं रोज हो रही हैं और हम इससे अवगत होते हुए भी इसके जाल में फंस जाते हैं। ऐसे में यदि आप भी एटीएम फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको छह ऐसी टिप्स देने वाले हैं जो आपको एटीएम का इस्तेमाल करते समय फ्रॉड से बचाएंगी। आइए जानते हैं।

एटीएम पिन
एटीएम पिन का इस्तेमाल बहुत सावधानी के साथ करें। ध्यान रखें जब आप एटीएम के अंदर पैसा निकालने गए हैं, वहां कोई दूसरा ना हो। अगर कोई दूसरा व्यक्ति वहां मौजूद है तो उसे बाहर जाने के लिए कहें और संदेह होने पर तुरंत उस एटीएम से बाहर आ जाएं।

एटीएम को चेक करें
एटीएम से पैसे निकालने से पहले एटीएम के अंदर आस-पास नजर घूमा लें और सरसरी निगाह से देख लें कि कोई हिडन कैमरा तो नहीं लगा है। साथ ही एटीएम कार्ड स्लॉट की भी जांच कर लें। कई बार बदमाश कार्ड स्लॉट के आस-पास कार्ड रीडर चिप लगा देते हैं, जो एटीएम कार्ड के डाटा को चुरा लेती है और आप फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं।