Gmail Tips: दूसरी आईडी पर अपने आप फॉरवर्ड होंगे सभी ई-मेल, जीमेल में कर दें यह सेटिंग

आज जिसके पास स्मार्टफोन है उसके पास जीमेल की आईडी है। ई-मेल आईडी का इस्तेमाल आज बैंक अकाउंट से लेकर पैन कार्ड, आधार कार्ड, कॉलेज, स्कूल सभी जगहों पर हो रहा है। कई बार हम चाहते हैं कि जीमेल पर आने वाले सभी ई-मेल किसी अन्य आईडी पर फॉरवर्ड हों, लेकिन इसका तरीका हमें नहीं पता होता है, लेकिन यह संभव है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Gmail पर आने वाले सभी ई-मेल को ऑटोमैटिक फॉरवर्ड करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं...

आप अपने जीमेल अकाउंट में एक सेटिंग करके सभी मेल को किसी अन्य आईडी पर फॉरवर्ड कर सकते हैं। एक बार एक्टिव होने के बाद आने वाले सभी ई-मेल आपके द्वारा दी गई नई ई-मेल आईडी पर फॉरवर्ड हो जाएगी, हालांकि इसकी शर्त यह है इसकी सेटिंग आप मोबाइल एप में नहीं कर सकते। सेटिंग के लिए आपको डेस्कटॉप या लैपटॉप पर गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करना होगा।

अपने कंप्यूटर के ब्राउजर में Gmail को ओपन करें और अकाउंट लॉगिन करें। अब दाहिनी ओर दिख रहे सेटिंग के आइकन पर क्लिक करें। अब Forwarding या POP/IMAP का टैब दिखेगा। इस पर क्लिक करें। अब Forwarding एड्रेस में वह ई-मेल आईडी डालें जिस पर आप अपने सभी ई-मेल को फॉरवर्ड करना चाहते हैं। ई-मेल आईडी डालने के बाद Next के बटन पर क्लिक करें।