काम की बात: आपके नाम पर कितने SIM कार्ड हैं जारी? इस तरीके से लगाएं पता

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 13 Nov 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
How Many Sims Have Been Activated in your name and aadhar know these easy steps
मोबाइल सिम कार्ड - फोटो : iStock

    सिम कार्ड का इस्तेमाल करके ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर ठगी जैसे क्राइम को अंजाम दिया जाता है। स्कैमर्स इसके लिए फर्जी तरीके से सिम प्राप्त करते हैं। कई बार तो यूजर्स को पता ही नहीं होता कि उनके नाम से कोई और सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में आपके नाम से कितने मोबाइल सिम कार्ड जारी किए गए हैं, इस बात की जानकारी होना बेहद जरूरी हो जाता है। यदि आप भी अपने नाम पर कितने SIM कार्ड जारी हैं कि जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। चलिए जानते हैं आसान तरीका।

    Sim Card
    Sim Card - फोटो : iStock

    मोबाइल सिम कार्ड की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको भारतीय दूरसंचार विभाग द्वारा जारी टैफकॉप कंज्यूमर पोर्टल (Tafcop Consumer Portal) पर जाना होता है, इसकी सहायता से पता कर सकते हैं कि आप के नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं। आप लैपटॉप ना होने पर स्मार्टफोन की भी मदद ले सकते हैं।

    Sim Card
    Sim Card - फोटो : iStock

    वेबसाइट पर आपको अपना मोबाइल नंबर एंटर करना है और रिक्वेस्ट ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है। कुछ समय बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी को दर्ज करने के बाद आपके मोबाइल नंबर से लिंक सभी मोबाइल नंबर की लिस्ट शो होने लगेगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें