काम की बात: एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट्स चलाना सुरक्षित है? जानिए शॉर्ट सर्किट से बचने के टिप्स
आजकल हर घर में मोबाइल, लैपटॉप या टीवी चलाने के लिए एक्सटेंशन बोर्ड का जमकर इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ही बोर्ड पर कई गैजेट्स लगाना शॉर्ट सर्किट या आग का कारण बन सकता है? हीटर या प्रेस जैसे भारी डिवाइस बोर्ड की कैपेसिटी से ज्यादा लोड डालते हैं। आइए जानते हैं कि एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने और कौन-से डिवाइस चलाना सुरक्षित है।

स्मार्टफोन्स, लैपटॉप और ढेरों इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के दौर में एक्सटेंशन बोर्ड (Extension Board) हर घर की एक बुनियादी जरूरत बन गया है। दीवार में वॉल सॉकेट को मल्टी-प्लग बोर्ड आसानी से दूर कर देता है। यह कीमत में किफायती होता है और एक साथ कई डिवाइस को करंट सप्लाई करता है। लेकिन सहूलियत देने वाला यह बोर्ड कभी-कभी बड़े खतरे का कारण भी बन सकता है।
अक्सर लोग बोर्ड में जितने सॉकेट देखते हैं, उतने ही गैजेट्स लगा देते हैं। ऐसा करना तारों के गर्म होकर पिघलने और भयंकर शॉर्ट सर्किट या आग लगने की वजह बन सकता है। इसलिए यह समझना बेहद जरूरी है कि आपका एक्सटेंशन बोर्ड आखिर कितना लोड उठा सकता है।

एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
एक्सटेंशन बोर्ड का सुरक्षित इस्तेमाल पूरी तरह से उसकी क्षमता और उस पर लगाए जा रहे डिवाइस की कुल बिजली खपत पर निर्भर करता है। आमतौर पर घरों में इस्तेमाल होने वाले स्टैंडर्ड एक्सटेंशन बोर्ड 1,000 वॉट से लेकर 1,500 वॉट तक का ही लोड उठाने के लिए डिजाइन किए जाते हैं।
अगर आप बोर्ड पर मोबाइल चार्जर, लैपटॉप, वाई-फाई राउटर या टीवी जैसे कम बिजली खाने वाले गैजेट्स एक साथ चलाते हैं, तो आमतौर पर कोई खतरा नहीं होता। लेकिन इस्तेमाल से पहले हमेशा बोर्ड के पीछे लिखी उसकी रेटिंग जरूर चेक करनी चाहिए।

कौन-से भारी डिवाइस बढ़ा सकते हैं खतरा?
खतरा तब बढ़ता है जब आप एक्सटेंशन बोर्ड पर ज्यादा बिजली खींचने वाले हाई पावर एप्लायंसेज का इस्तेमाल करते हैं। इलेक्ट्रिक केतली और रूम हीटर जैसे डिवाइस लगभग 1200 से 1500 वॉट की बिजली खींचते हैं। ऐसे में इन डिवाइसेज को लगाने से एक्सटेंशन बोर्ड के खराब होने का खतरा रहता है।
गीजर और माइक्रोवेव जैसे घरेलू उपकरण भी 2000 से 2200 वॉट या उससे भी ज्यादा की पॉवर लेते हैं, जो एक्सटेंशन बोर्ड के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है। इनके अलावा, इलेक्ट्रिक प्रेस, टोस्टर, एयर फ्रायर और फ्रिज जैसे उपकरणों को भी एक्सटेंशन बोर्ड से नहीं चलाना चाहिए।
अगर आप गलती से भी इनमें से किसी डिवाइस को एक्सटेंशन बोर्ड पर लगाते हैं, तो ओवरलोडिंग तय है। कंपनियों की सख्त हिदायत होती है कि ऐसे भारी उपकरणों को एक्सटेंशन बोर्ड के बजाय हमेशा सीधे दीवार के मेन पावर सॉकेट (Wall Socket) में ही लगाना चाहिए।
- महंगाई की मार के बीच धांसू डील्स: ₹15,000 के बजट में मिल रहे हैं 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले वाले 5 फोन्स
- एआई से बदतमीजी पड़ेगी भारी: एंथ्रोपिक ने यूजर्स को दी चेतावनी, बुरे बर्ताव पर अब हमेशा के लिए लग सकता है बैन
- भूल जाएंगे एपल मैकबुक: OLED टचस्क्रीन और 26 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ ये 3 लैपटॉप हैं बेस्ट, जानें कीमत
- सैमसंग गैलेक्सी एफ70 5जी की लॉन्च डेट तय: 50MP कैमरा और sAMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा फोन, कितनी होगी कीमत?