UAN नंबर भूल गए हैं तो परेशान ना हों, घर बैठे ऑनलाइन ऐसे खोजें

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 27 Apr 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
How do you find your UAN number online, Know full process
HOW FIND UAN NUMBER

    यदि आप किसी संस्थान में नौकरी करते होंगे तो संभव है कि आपको EPF यानि एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड का फायदा मिल रहा होगा। यह आप भी जानते हैं कि आपकी सैलरी से कुछ पैसे काटकर ईपीएफ अकाउंट में आपकी कंपनी जमा करती है। अब सवाल यह है कि कैसे पता चलेगा कि आपके पीएफ अकाउंट में कितने पैसे जमा हुए हैं। इसके लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) की जरूरत होती है जो कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा जारी किया जाता है।

    EPFO
    EPFO

    वैसे तो आप अपनी कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट से भी यूएएन नंबर पूछ सकते हैं। इसके अलावा यह कई बार आपको सैलरी स्लिप पर भी मिलता है लेकिन कई बार यह सैलरी स्लिप पर नहीं होता है और हम UAN नंबर भूल जाते हैं। ऐसे में हमें पता नहीं चलता है कि हमारे पीएफ अकाउंट में कितने पैसे हैं। तो चलिए आज ऑनलाइन यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) पता करने का तरीका बताते हैं

    UAN NUMBER
    UAN NUMBER

    सबसे पहले EPFO के इस लिंक पर क्लिक करें https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ इसके बाद आपको दाहिनी ओर नीचे की तरफ'Know Your UAN Status'दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें