Waterproof Phone Check: कितना वॉटर-रेसिस्टेंट है आपका स्मार्टफोन? जानें IP रेटिंग चेक करने के सबसे आसान तरीके

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Fri, 07 Aug 2026 12:36 PM IST
सार

Mobile Water Protection:

अगर आपका स्मार्टफोन बारिश के पानी में भीग जाए, तो क्या वह सुरक्षित रहेगा? दरअसल, कोई भी फोन पूरी तरह वाटॅरप्रूफ नहीं होता, बल्कि वो केवल वॉटर रेसिस्टेंट होते हैं। ऐसे में अपने की मोबाइल की वॉटर रेसिस्टेंस क्षमता जानना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके लिए आपको आईपी रेटिंग चेक करने की जरुरत है। आइए जानते हैं वॉटर रेटिंग चेक करने का आसान तरीका।

How Check Phone IP Rating: Guide  Test Water Resistance
जानें कितना सुरक्षित है आपका फोन - फोटो : एआई जनरेटेड

    Phone IP Rating:

    बारिश में स्मार्टफोन भीगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में कई लोग यह जानना चाहते हैं कि उनका फोन पानी से कितना सुरक्षित है। हालांकि ज्यादातर स्मार्टफोन पूरी वॉटरप्रूफ नहीं होते हैं। इसकी जानकारी यूजर को आईपी रेटिंग से आसानी से मिल जाती है। अपने मोबाइल में आईपी रेटिंग चेक करने के लिए लेख में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

    ये है सबसे आसान तरीका
    ये है सबसे आसान तरीका - फोटो : एआई जनरेटेड

    सबसे आसान तरीका क्या है?

    • अगर आप भी अपने फोन की वॉटर-रेसिस्टेंस रेटिंग जानना चाहते हैं, तो सबसे पहले फोन का सटीक मॉडल नंबर पता करें।
    • इसके लिए अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं।
    • फिर अबाउट फोन या अबाउट डिवाइस पर टैप करें।
    • वहां मॉडल नंबर और डिवाइस का नाम दिखाई देगा।
    • इसके बाद गूगल पर अपने फोन का मॉडल डालकर आई रेटिंग या फोन मॉडल नाम के साथ वाटर रेसिस्टेंस चेक करें।
    • जैसे मान लीजिए आपके पास सैमसंग का फोन है, तो लिखें सैमसंग गैलेक्सी एस 24 आईपी रेटिंग या आईओएस वाले आईफोन 16 वाटर रेसिस्टेंस।
    • कुछ ही सेकंड में आपको IP67, IP68 या IP69 जैसी रेटिंग की जानकारी मिल जाएगी।
    ऐसे करें चेक
    ऐसे करें चेक - फोटो : एआई जनरेटेड

    इन तरीकों से भी चेक कर सकते हैं रेटिंग

    1. फोन के बॉक्स या यूजर मैनुअल से

    फोन की मूल पैकेजिंग और यूजर मैनुअल में अक्सर आईपी रेटिंग लिखी होती है।

    2. कंपनी की वेबसाइट पर

    आप सीधे सैमसंग, एपल, गूगल या अन्य कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर मॉडल सर्च करके पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है।

    3. फोन की सेटिंग्स में

    कुछ एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में सेटिंग्स में जाकर अबाउट फोन सेक्शन में भी वॉटर-रेसिस्टेंस की जानकारी मिल जाती है।

    4. एंड्रॉयड एप की मदद से

    वाटर रेसिस्टेंस टेस्टर जैसे एप बैरोमीटर सेंसर की मदद से फोन की सीलिंग चेक कर सकते हैं। हालांकि, ये एप आईपी रेटिंग नहीं बताते।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें