होली 2021: अपनी होली को बनाएं यादगार, जानें आईफोन से बेस्ट फोटोग्राफी के टिप्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 Mar 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
Holi 2021 tips for best photography from iphone with camera features
iPhone 12 Camera - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    वैसे तो होली को रंगों का त्यौहार कहा जाता है लेकिन जब इस रंगों के त्यौहार संजोकर रखने की बात आती है तो कई लोग इस मामले में पीछे हो जाते हैं, हालांकि सोशल मीडिया के जमाने में अब लोग काफी फोटोग्राफी करने लगे हैं और खास बात यह है कि अधिकतर लोग मोबाइल से ही फोटोग्राफी करते हैं। तस्वीरों में रंगों को काफी अहम रोल होता है, लेकिन ये रंग कभी निखरकर कैमरे में कैद होते हैं जब इन्हें बारिकी से कैद किया जाए। होली 2021 के खास मौके पर हम आपको आईफोन से शानदार फोटोग्राफी के कुछ टिप्स बताएंगे। आइए जानते हैं कि आप अपने आईफोन से इस होली शानदार और यादगार फोटो कैसे क्लिक कर सकते हैं।

    iPhone 12 Smart HDR
    iPhone 12 Smart HDR - फोटो : amarujala

    स्मार्ट एचडीआर

    करीब सभी आईफोन में स्मार्टएचडीआर मोड होता है जिसे आप फोन की सेटिंग्स में कैमरा सेटिंग्स में जाकर ऑन कर सकते हैं। नए आईफोन में Smart HDR3 मिल रहा है जिसके साथ मशीन लर्निंग का भी सपोर्ट है। तो यदि आप होली के खास मौके पर रंगों को बेहतर तरीके से और डीटेल कलर के साथ कैप्चर करना चाहते हैं तो आपको स्मार्ट एचडीआर का फायदा उठाना चाहिए। इसकी सेटिंग आप इस स्टेप को फॉलो करके कर सकते हैं।Camera> Settings>Smart HDR.

    deep fusion
    deep fusion - फोटो : apple/newsroom

    डीप फ्यूजन

    आईफोन 12 के साथ आपने डीप फ्यूजन का नाम तो सुना ही होगा। एपल के इस कैमरा फीचर की चर्चा काफी जोरों पर है। डीप फ्यूजन का सपोर्ट आईफोन 12 सीरीज के सभी मॉडल में मिलेगा। इसकी मदद से आप टेलीफोटो लेंस से भी शानदार डीटेल के साथ तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह फीचर तब भी काम करता है जब लाइट थोड़ी कम होती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें