स्मार्टफोन में हिन्दी टाइपिंग है बहुत आसान, ना हों परेशान, यह है तरीका

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 22 Aug 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
Hindi typing Android app for smartphone
smartphone hindi typing

    स्मार्टफोन्स में हिंदी टाइपिंग का विकल्प मिलने से हिंदी में लिखने का चलन बढ़ा है। खासकर, सोशल मीडिया पर लोग हिंदी में लिखने लगे हैं। यदि आपके स्मार्टफोन में हिंदी टाइपिंग का विकल्प नहीं है, तो इन एप को इंस्टॉल करें।

    smartphone hindi typing
    smartphone hindi typing

    गूगल इंडिक कीबोर्ड :

    इसमें हिंदी सहित कई भाषाएं मौजूद हैं। यह कीबोर्ड कई मोड सपोर्ट करता है। ट्रांसलिटरेशन मोड में आप हिंदी में लिखने के लिए अंग्रेजी के अक्षरों से टाइप करेंगे, तो स्क्रीन पर टाइपिंग हिंदी में होगी। नेटिव मोड में नेटिव स्क्रिप्ट में टाइप कर सकते हैं। हैंडराइटिंग मोड में आप अपने फोन की स्क्रीन पर उंगली की मदद से टाइप कर सकते हैं। इसके अलावा हिंग्लिश मोड का भी ऑप्शन मिलेगा। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त में मौजूद है।

    smartphone hindi typing
    smartphone hindi typing

    स्विफ्टकी कीबोर्ड :

    यह एप आपके राइटिंग स्टाइल को जानने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है। इससे आपको ऑटोकरेक्ट और प्रिडिक्टिव टेक्स्ट की सुविधा मिलती है। इस कीबोर्ड में इमोजी और 89 से ज्यादा कलर्स आदि के विकल्प मिलते हैं। यह एप भी गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त में मौजूद है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें