Google Trick: आपकी कौन-कौन सी जानकारी स्टोर करता है गूगल, इस आसान ट्रिक से चल जाएगा पता

आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीआशिकी पटेल
Wed, 02 Feb 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
Google Trick What information does Google collected about you know here
आपकी कौन-कौन सी जानकारी स्टोर करता है गूगल, इस आसान ट्रिक से चल जाएगा पता - फोटो : istock

    आजकल गूगल हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चूका है। हर कोई अपना आधा से ज्यादा समय गूगल पर ही बीता देता है। किसी भी चीज के बारे में कोई भी जनकारी पाने के लिए हम सीधे अपना मोबाइल या लैपटॉप उठाते हैं और गूगल पर उस चीज के बारे में सर्च कर लेते हैं। दिनभर हम कुछ न कुछ गूगल पर सर्च करते रहते हैं। लेकिन शायद कम लोगों को ही पता होगा कि गूगल पर आप जो भी एक्टिविटी करते हैं, उन सब पर गूगल की नजर होती है और हमारी सारी जानकारी गूगल अपने सर्वर पर स्टोर करने लगता है। वैसे तो गूगल यूजर्स के किसी भी डेटा को मिसयूज न करने की बात कहता है, लेकिन जब आपकी पर्सनल एक्टिविटी किसी दूसरे तक है तो क्या पता कब किसी गलत हाथ में चली जाए और मिसयूज हो जाए। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि गूगल ने आपका कितना डेटा अपने पास छिपा रखा है। आसान तरीके से आप चेक कर सकते हैं कि गूगल के पास आपकी कितनी जानकारी स्टोर है...

    आपकी कौन-कौन सी जानकारी स्टोर करता है गूगल, इस आसान ट्रिक से चल जाएगा पता
    आपकी कौन-कौन सी जानकारी स्टोर करता है गूगल, इस आसान ट्रिक से चल जाएगा पता - फोटो : istock

    ऐसे करें चेक

    • गूगल के पास आपका कौन-कौन सा डेटा स्टोर है ये जानने के लिए सबसे पहले तो जीमेल लॉगिन करें। इसके बाद आपको गूगल अकाउंट सेक्शन में जाना होगा। अगर आप डेस्कटॉप पर हैं तो दाईं तरफ ऊपर आपको अकाउंट की फोटो दिखेगी। अगर आपने कोई इमेज लगा रखी है तो वह तस्वीर दिखाई दे रही होगी।
    आपकी कौन-कौन सी जानकारी स्टोर करता है गूगल, इस आसान ट्रिक से चल जाएगा पता
    आपकी कौन-कौन सी जानकारी स्टोर करता है गूगल, इस आसान ट्रिक से चल जाएगा पता - फोटो : Pixabay
    • इस फोटो पर क्लिक करते ही आपको मैनेज योर अकाउंट का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें, इसके बाद आपको एक नया पेज दिखेगा, इसमें बाईं तरफ से तीसरे नंबर पर डेटा एंड प्राइवेसी का विकल्प नजर आएगा। इस पर क्लिक करना होगा।
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें