Gmail Inbox Cleanup: फालतू ईमेल से परेशान? बस एक क्लिक में ऐसे डिलीट करें सारे फालतू मैसेज
Gmail Inbox Cleanup: क्या आपका Gmail इनबॉक्स फिर से भर गया है? प्रमोशनल ईमेल, न्यूजलेटर और ट्रांजैक्शन रसीदें समय के साथ इनबॉक्स को जाम कर देती हैं। ऐसे में हर ईमेल को अलग-अलग डिलीट करना मुश्किल होता है, लेकिन Gmail में एक साथ ईमेल हटाने के आसान तरीके मौजूद हैं। चलिए जानते हैं एक-एक करके विस्तार से...

अगर आपका Gmail इनबॉक्स भी हजारों अनरीड ईमेल से भरा रहता है, तो आप अकेले नहीं हैं। रोज आने वाले प्रमोशनल मेल, ऑफर्स और अलर्ट्स न सिर्फ इनबॉक्स को अव्यवस्थित करते हैं, बल्कि स्टोरेज भी तेजी से भर देते हैं, लेकिन आज इस लेख की मदद से Gmail में मौजूद स्मार्ट सर्च और फिल्टर की मदद से आप कुछ ही क्लिक में एक साथ कई ईमेल डिलीट कर सकते हैं। जानिए कैसे?

Unsubscribe टैग वाले ईमेल
अगर आप मार्केटिंग और प्रमोशनल ईमेल हटाना चाहते हैं, तो Gmail के सर्च बार में Unsubscribe टाइप करें। इससे वे सभी ईमेल सामने आ जाएंगे जिनमें अनसब्सक्राइब ऑप्शन होता है। ऊपर-बाएं चेकबॉक्स पर क्लिक करके सेलेक्ट करें और फिर इस सर्च से मेल खाने वाले सभी कन्वर्सेशन चुनें और ट्रैश आइकन पर क्लिक कर दें। आपका इनबॉक्स क्लियर हो जाएगा।
ये भी पढ़े: Tips: गूगल क्रोम चलाने का अंदाज बदल देंगी 4 जादुई ट्रिक्स! नहीं पड़ेगी एक्सटेंशन की जरूरत, फास्ट होगा कंप्यूटर

प्रमोशंस और सोशल टैब साफ करने का तरीका?
Gmail के प्रमोशन और सोशल टैब में जाकर भी यही प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। इन टैब्स में अक्सर गैर-जरूरी ईमेल जमा रहते हैं, जिन्हें सेलेक्ट ऑल करके डिलीट किया जा सकता है और इनबॉक्स खाली हो जाएगा।
- Tips: गूगल क्रोम चलाने का अंदाज बदल देंगी 4 जादुई ट्रिक्स! नहीं पड़ेगी एक्सटेंशन की जरूरत, फास्ट होगा कंप्यूटर
- PUC Certificate: कहीं गाड़ी का पीयूसी एक्सपायर तो नहीं? लग जाएगा तगड़ा फाइन, ऐसे Online Check करें स्टेटस
- Instagram Tips: इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने की धांसू टेक्निक! रॉकेट की रफतार से होगी ग्रोथ, बढ़ेगी कमाई
- Safe Browsing: आपको ढूंढने में हैकर्स के भी छूट जाएंगे पसीने, जानिए खुद को इंटरनेट से गायब करने के तरीके