Aadhaar Card Update: फ्री में आधार अपडेट करने का आखिरी मौका आज, कल से लगेगा जुर्माना

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Jun 2023 11:28 AM IST
विज्ञापन
Free Aadhaar Card update last date today how to update online know in Hindi
Aadhaar Card update online - फोटो : अमर उजाला

    यदि आपके पास भी आधार कार्ड (Aadhaar Card) है और वह 10 साल पुराना हो गया है तो आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट (Aadhaar Card Update) करना होगा। कुछ महीने पहले तक तो आधार अपडेट की कोई जरूरत नहीं थी, लेकिन अब सरकार ने कहा है कि यदि आपका आधार कार्ड (Aadhaar card) 10 साल से पुराना है या 10 साल में एक बार भी अपडेट नहीं हुआ है तो आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट कराना होगा। आधार अपडेट की सुविधा 14 जून तक फ्री है और उसके बाद पैसे देने पड़ सकते हैं। आज आधार को फ्री में अपडेट करने का आखिरी मौका है। इसके बाद आधार अपडेट के लिए पैसे देने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर बैठे आप फ्री में अपने आधार कार्ड को कैसे अपडेट कर सकते हैं...

    voter card
    voter card - फोटो : अमर उजाला

    आधार अपडेट के जरिए जरूरी डॉक्यूमेंट

    आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 जून तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप वोटर कार्ड दे सकते हैं।

    For Reference Only
    For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

    मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें