Geyser: 10, 15 या 25; बाथरूम में कितने लीटर का वॉटर गीजर लगवाना चाहिए?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 04 Dec 2025 07:11 PM IST
सार

Electric Water Geyser For Bathroom:

सर्दियों में सबसे ज्यादा कंफ्यूजन इलेक्ट्रिक गीजर के साइज और टाइप को लेकर होता है। यहां जानिए परिवार के हिसाब से गीजर का सही चुनाव कैसे करें।

विज्ञापन
electric water geyser in bathroom how many litres and bee star rating
बाथरूम के लिए गीजर - फोटो : AI

    ठंड बढ़ते ही घरों में इलेक्ट्रिक गीजर की डिमांड तेज हो जाती है। मार्केट में मौजूद गीजर के ढेरों मॉडल अक्सर खरीदारों को कंफ्यूजन में डाल देते हैं। सही क्षमता और सही टाइप का चुनाव न सिर्फ सुविधा देता है, बल्कि बिजली और पैसे दोनों की बचत करता है।

    गीजर
    गीजर - फोटो : Adobe Stock

    इंस्टैंट और स्टोरेज गीजर में क्या है फर्क?

    इंस्टैंट हीटिंग गीजर स्विच ऑन करते ही तुरंत गर्म पानी देना शुरू कर देता है। यह किचन या छोटे उपयोग के लिए बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें स्टोरेज टैंक नहीं होता और पानी के गर्म होने का इंतजार नहीं करना पड़ता। वहीं, स्टोरेज टैंक वाले गीजर बाथरूम और बड़े उपयोग के लिए ज्यादा सुविधाजनक होते हैं। ये पानी गर्म करने में कुछ मिनट लेते हैं, लेकिन इनमें पानी लंबे समय तक गर्म बना रहता है, कई बार 4 से 5 घंटे तक। यह परिवार के उपयोग के लिए अधिक सुविधाजनक होता है।

    इलेक्ट्रिक गीजर
    इलेक्ट्रिक गीजर - फोटो : Adobe Stock

    परिवार के हिसाब से गीजर की सही क्षमता

    अगर आप सिंगल यूज के लिए गीजर लगवाना चाहते हैं तो 5-10 लीटर स्टोरेज टैंक वाला गीजर काफी है। परिवार में 2–3 लोग हैं तो 10–15 लीटर की कैपिसिटी परफेक्ट रहेगी। घर में 4 या ज्यादा सदस्य हैं तब आपको 25 लीटर का इलेक्ट्रिक गीजर लगवाना चाहिए।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें