Electric Blanket: इलेक्ट्रिक कंबल खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं तो पछताना पड़ेगा

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 09 Dec 2025 05:42 PM IST
सार

Electric Blanket Buying Guide:

लोग हीटर और गीजर के साथ अब इलेक्ट्रिक कंबल भी खरीदने लगे हैं। ये कंबल आराम तो देते हैं लेकिन गलत चुनाव खतरा बढ़ा सकता है। खरीदने से पहले कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं, यहां जानें।

विज्ञापन
electric blanket buying guide winter safety tips hindi electric blanket kharidne se pahle ye check karein
इलेक्ट्रिक कंबल - फोटो : AI

    उत्तर भारत में ठंड का सितम बढ़ते ही लोग गर्माहट वाले उपकरण खरीदने लगते हैं। हीटर और गीजर के साथ अब इलेक्ट्रिक कंबल भी धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहे हैं। इलेक्ट्रिक कंबल नाॉर्मल कंबल से कहीं अधिक गर्माहट देते हैं और कड़ाके के ठंड में भी शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। यह जल्दी गर्म होने वाला और आरामदायक विकल्प है, लेकिन इसकी क्वालिटी से समझौता करना आपका नुकसान करवा सकता है। आइए जानते हैं इलेक्ट्रिक कंबल खरीदते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    सेफ्टी फीचर्स करें चेक
    सेफ्टी फीचर्स करें चेक - फोटो : AI

    खरीदने से पहले सेफ्टी फीचर्स करें चेक

    इलेक्ट्रिक कंबल खरीदते समय सबसे महत्वपूर्ण चीज इसके सेफ्टी फीचर्स होते हैं। ऐसा कंबल चुनें जिसमें मल्टीपल टेंपरेचर कंट्रोल और ऑटो शट-ऑफ फीचर मौजूद हो। यह तय समय के बाद खुद बंद हो जाता है, जिससे ओवरहीटिंग और आग लगने जैसी घटनाओं का जोखिम कम होता है।

    BIS सर्टिफिकेशन जरूरी
    BIS सर्टिफिकेशन जरूरी - फोटो : AI

    BIS या ISI सर्टिफिकेशन जरूर जांचें

    सेफ्टी सर्टिफिकेशन किसी भी इलेक्ट्रिक उत्पाद का स्टैंडर्ड दिखाते हैं। इसलिए इलेक्ट्रिक कंबल लेते समय BIS सर्टिफिकेशन या ISI मार्क जरूर देखें। यह सुनिश्चित करता है कि कंबल जरूरी सरकारी सुरक्षा मानकों को पूरा करता है। इलेक्ट्रिक कंबल के लिए कंपनियों को BIS के तहत IS 302 (Part 1):2024 सर्टिफिकेशन लेना अनिवार्य है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें