Tech Tips: UPI से कमाइए पैसे, जानिए आसान, स्मार्ट और 100% लीगल तरीके!
UPI एप का इस्तेमाल केवल लेन-देन ही नही, बल्कि पैसे कमाने के लिए भी किया जा सकता है। यहां हम आपको UPI से पैसे कमाने के 100% लीगल तरीके बता रहे हैं।

आज के डिजिटल जमाने में UPI (Unified Payments Interface) सिर्फ पैसों का लेन-देन करने का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह कमाई का जरिया भी बन गया है। जी हां, सही पढ़ा आपने! अगर आप भी चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन पैसा कमाए, तो ये स्मार्ट ट्रिक्स आपके बहुत काम आने वाली हैं।

1. कैशबैक से पैसा बनाएं
Google Pay, PhonePe, Paytm और Amazon Pay जैसे UPI ऐप्स पर आपको हर ट्रांजैक्शन के बदले कैशबैक या रिवॉर्ड्स मिलते हैं। रिचार्ज, बिल पेमेंट, EMI या दोस्तों को रिफर करने पर भी स्क्रैच कार्ड्स के ज़रिए आप पैसे कमा सकते हैं।

2. ऑफर सेक्शन को न करें नजरअंदाज
हर UPI ऐप में एक “ऑफर सेक्शन” होता है जहां समय-समय पर खास डील्स दी जाती हैं। इन्हें रेगुलर चेक करें, हो सकता है अगली बार बिजली का बिल भरते वक्त आपको 50 रुपये का बोनस मिल जाए।