Tips: नए ईयरबड्स खरीदने जा रहे हैं? रुकिए! पहले जान लें ये 7 सीक्रेट्स, वरना पानी में जाएंगे पैसे
Earbuds Buying Guide: ईयरबड्स आज लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन गलत चुनाव आपका अनुभव खराब कर सकता है। सिर्फ ब्रांड या कीमत देखकर खरीदना बड़ी गलती साबित हो सकती है। सही ईयरबड्स लेने से पहले किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है, जानिए यहां।

आज के डिजिटल दौर में ईयरबड्स सिर्फ गाने सुनने का एक गैजेट नहीं रह गए हैं, बल्कि ये हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। चाहे ऑफिस की लंबी कॉल्स हों, जिम में पसीना बहाते वक्त मोटिवेशनल म्यूजिक सुनना हो, या फिर गेमिंग का रोमांच—ईयरबड्स हर पल हमारे साथ होते हैं। लेकिन बाजार में सस्ते से लेकर महंगे तक इतने सारे ऑप्शन्स मौजूद हैं कि इंसान कन्फ्यूज हो जाए।
अगर आप अपने लिए एक परफेक्ट ईयरबड्स तलाश रहे हैं, तो सिर्फ लुक्स या ब्रांड के नाम पर मत जाइए। एक स्मार्ट खरीदार बनें और इन 7 अहम पैमानों पर अपने पसंदीदा ईयरबड्स को जरूर परखें:
1. साउंड क्वालिटी से न करें कोई समझौता
ईयरबड्स का सबसे पहला और मुख्य काम है आपको बेहतरीन ऑडियो देना। अगर आप म्यूजिक लवर हैं, तो यह पॉइंट आपके लिए सबसे अहम है। खरीदने से पहले चेक करें कि ईयरबड्स का बेस (Bass) बैलेंस्ड हो, वोकल्स एकदम क्लियर हों और फुल वॉल्यूम पर भी साउंड फटे नहीं।

2. शोर-शराबे से आजादी दिलाएगा नॉइज कैंसिलेशन
अगर आप अक्सर ट्रेन, बस या किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर सफर करते हैं, तो 'एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन' (ANC) फीचर आपके बहुत काम आएगा। यह जादुई फीचर बाहर के शोर को खत्म कर देता है, जिससे आपको एकदम साफ और क्रिस्टल क्लियर ऑडियो का अनुभव मिलता है।

3. लंबी बैटरी लाइफ भी है जरूरी
बीच सफर में अगर ईयरबड्स की बैटरी खत्म हो जाए, तो सारा मूड खराब हो जाता है। इसलिए हमेशा ऐसे ईयरबड्स चुनें जो एक सिंगल चार्ज पर कम से कम 4 से 5 घंटे का बैकअप दें। वहीं, चार्जिंग केस के साथ यह बैकअप 20 से 25 घंटे का होना चाहिए। इसके अलावा, 'फास्ट चार्जिंग' सपोर्ट को चेक करना न भूलें, ताकि 10 मिनट की चार्जिंग में आपको घंटों का प्लेबैक मिल सके।
- Amazon-Flipkart सेल में रहें सावधान: फेंके गए डिलीवरी बॉक्स से चोरी हो सकता है डेटा, जानिए बचने के तरीके
- सैटेलाइट रेस में एंट्री करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी ने बनाया अरबों का मास्टरप्लान, स्टारलिंक को मिलेगी टक्कर
- CMF Watch 3 Pro भारत में लॉन्च: 13 दिनों का बैटरी बैकअप, सिर्फ टाइम नहीं, आपकी सेहत का भी रखेगी पूरा हिसाब
- IIT-Madras: सिलिकॉन वैली में बजेगा भारत का डंका! IIT-मद्रास ने अमेरिका में खोला अपना पहला रिसर्च सेंटर