चोरी हो जाए आपका डेबिट कार्ड तो घबराएं नहीं, सबसे पहले करें ये काम

नोटबंदी के बाद से ज्यादातर प्लास्टिक मनी यानि डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हो रहा है। इन कार्ड्स ने जहां जिंदगी को आसान बना दिया है, वहीं कुछ बुरे लोगों की इन पर नजर भी है। आए दिन डेबिट या क्रेडिट कार्ड हैक होने की ख़बर आती है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे टिप्स जो डेबिट कार्ड हैक होने पर आपको नुकसान से बचाएंगे।

कार्ड ब्लॉक करवाएं
कार्ड खो जाने या हैक हो जाने पर आपको सबसे पहले इसे ब्लॉक करवाना चाहिए। ताकि कोई भी कार्ड का दुरुपयोग न कर सके। इसके लिए आप संबंधित बैंक के कस्टमर केयर से तुरंत संपर्क करें।

कार्ड खोने की सूचना
कार्ड खोने के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। कार्ड खोने की FIR करवाएं। नये कार्ड के लिए इसकी जरुरत पड़ सकती है।