Delhi Fridge Blast: भीषण गर्मी में कहीं बम न बन जाए आपका फ्रिज, कंप्रेसर फटने से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Fridge Safety Tips
: गर्मियों में पानी ठंडा रखने से लेकर खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने तक हमें फ्रिज की आवश्यकता होती है, लेकिन हाल ही में दिल्ली के खानपुर स्थित राजीव पार्क में हुई एक घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यहां एक तीन मंजिला इमारत में फ्रिज के कंप्रेसर में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। पुलिस ने चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या आपके घर का फ्रिज भी खतरे की वजह बन सकता है?जानिए फ्रिज ब्लास्ट के कारण और बचाव के आसान तरीके।

Delhi Khanpur Fridge Compressor Blast:
राजधानी दिल्ली के खानपुर इलाके से एक भयावह घटना सामने आई है, जहां एक घर में रखे फ्रिज का कंप्रेसर अचानक ब्लास्ट हो गया। इस धमाके के बाद तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
हालांकि इस बात को झूठलाया नहीं जा सकता कि जून की इस खतरनाक गर्मी में हम सब पूरी तरह फ्रिज और एसी (AC) पर निर्भर हो चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी लापरवाही इस कूलिंग मशीन को एक बम में तब्दील कर सकती है? आइए जानते हैं वो जरूरी सेफ्टी टिप्स, जो आपके परिवार को ऐसे बड़े हादसों से सुरक्षित रख सकते हैं।

Home Appliance Maintenance:आखिर फ्रिज में ब्लास्ट क्यों होता है?
जून में गर्मी बढ़ते ही घरों, दुकानों और दफ्तरों में रेफ्रिजरेटर 24 घंटे लगातार चलते हैं। गर्मी में राहत देने वाली यह मशीन जरा सी अनदेखी के कारण बड़े हादसे की वजह बन जाती है।एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मियों में फ्रिज के ब्लास्ट होने के तीन सबसे बड़े मुख्य कारण होते हैं शॉर्ट सर्किट, कंप्रेसर की ओवरहीटिंग (अत्यधिक गर्म होना) और लंबे समय तक गलत तरीके से इस्तेमाल करना।अगर सही तकनीक और रखरखाव का ध्यान रखा जाए, तो इन खतरों को काफी हद तक टाला जा सकता है।

सबसे बड़ी, लेकिन आम गलती
अक्सर लोग घर में जगह बचाने के चक्कर में फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रख देते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह सबसे खतरनाक आदत होती है।हवा का रास्ता रखें साफ: फ्रिज के पिछले हिस्से जहां पर कंप्रेसर और कूलिंग कॉइल्स होती हैं और दीवार के बीच कम से कम 5 से 6 इंच का स्पेस यानी जगह खाली होनी चाहिए।ओवरहीटिंग का रिस्क: गर्मी के मौसम में कंप्रेसर को गैस ठंडी करने के लिए बहुत ज्यादा काम करना पड़ता है, जिससे वह बेहद गर्म हो जाता है। अगर पीछे वेंटिलेशन नहीं होगा, तो हीट बाहर नहीं निकल पाएगी और ओवरहीटिंग के कारण वायरिंग जल सकती है या कंप्रेसर फट सकता है। कम जगह या बंद कोनों में फ्रिज रखने से भी यही खतरा रहता है।