Cyber Security Tips: स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो कभी नहीं आएगा मोबाइल में वायरस

संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Mon, 02 May 2022 10:13 AM IST
विज्ञापन
Cyber Security Tips keep these things in mind while using smartphone for virus safety
Cyber Security Tips - फोटो : Istock

    Cyber Security Tips:

    तकनीक के विकास के साथ साइबर फ्रॉड का संसार भी काफी तेजी से बड़ा हो रहा है। आज हैकर्स आपके पर्सनल डाटा में सेंध लगाने के लिए कई तरह के हथकंडों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे स्पाईवेयर और कई तरह के मैलवेयर के जरिए आपके पर्सनल डाटा को लीक करने की कोशिश में लगे रहते हैं। ऐसे में अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सजग रहने की जरूरत है। आपकी जागरुकता ही आपके साइबर सुरक्षा की पहली गारंटी है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके फोन में किसी तरह का वायरस या स्पाईवेयर एप कभी न आए। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप आगे बताई गई बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपके फोन में मैलवेयर अटैक, स्पाईवेयर एप या किसी वायरस के आने का खतरा काफी कम हो जाएगा। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

    Cyber Security Tips
    Cyber Security Tips - फोटो : Istock

    अक्सर जब हम किसी गैर विश्वसनीय या पायरेटेड वेबसाइट पर विजिट करते हैं। उस दौरान मोबाइल में वायरस या किसी स्पाईवेयर एप के इंस्टॉल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आपको कभी भी गैर विश्वसनीय वेबसाइट पर विजिट नहीं करना चाहिए।

    Cyber Security Tips
    Cyber Security Tips - फोटो : Istock

    इसके अलावा अगर आप किसी अनजान लिंक पर क्लिक कर रहे हैं, तो उस लिंक पर विजिट करने के बाद वहां से किसी तरह के फाइल को डाउनलोड न करें। ऐसा करने पर आपके फोन में वायरस आ सकता है। इसके अलावा आपका प्राइवेट डाटा भी लीक हो सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें