टेक टिप्स: क्या फ्लाइट मोड में वाकई तेज चार्ज होता है फोन? आप भी करते हैं ऐसा तो जानें फायदे और नुकसान
- फोन की बैटरी जल्दी चार्ज करने के लिए कई लोग चार्जिंग के दौरान फ्लाइट मोड ऑन कर देते हैं।
- दावा किया जाता है कि इससे फोन सामान्य गति के मुकाबले तेजी से चार्ज होता है और बैटरी की खपत भी कम होती है।
- लेकिन क्या इस तरीके से वाकई चार्जिंग स्पीड बढ़ती है? आइए जानते हैं क्या है सच...

स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म होना आजकल आम समस्या है। कई बार जरूरी काम के बीच फोन की बैटरी कम हो जाती है और उसे चार्ज करने का समय भी नहीं मिलता। ऐसे में आपने भी यह सलाह सुनी होगी कि फोन को फ्लाइट मोड पर डालकर चार्ज करने से बैटरी तेजी से चार्ज होती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? इसका जवाब है हां, लेकिन इसका असर बहुत ज्यादा नहीं होता। दरअसल, फ्लाइट मोड ऑन करने से फोन की कुछ वायरलेस कनेक्टिविटी बंद हो जाती हैं, जिससे बैटरी की खपत कम होती है और चार्जिंग के दौरान फोन को थोड़ी राहत मिलती है।

फ्लाइट मोड में क्यों तेजी से चार्ज होता है फोन?
- जब फोन सामान्य मोड में होता है, तब वह लगातार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ा रहता है। इसके अलावा वाई-फाई, ब्लूटूथ और बैकग्राउंड में चलने वाले एप भी कुछ बैटरी खर्च करते हैं। खासकर कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में फोन बार-बार सिग्नल खोजता है, जिससे बैटरी की खपत बढ़ सकती है।
- फ्लाइट मोड ऑन करने पर मोबाइल नेटवर्क की कनेक्टिविटी बंद हो जाती है। ज्यादातर स्मार्टफोन में वाई-फाई और ब्लूटूथ भी बंद हो जाते हैं, हालांकि इन्हें अलग से चालू किया जा सकता है। इससे फोन की बिजली की खपत कम होती है और चार्जिंग के दौरान बैटरी में थोड़ी ज्यादा ऊर्जा जमा हो पाती है।

कितनी जल्दी चार्ज होती है बैटरी?
फ्लाइट मोड में चार्जिंग का फायदा मिलता जरूर है, लेकिन इससे फोन आधे समय में चार्ज नहीं होता। अलग-अलग स्मार्टफोन पर किए गए टेस्ट में सामान्य मोड की तुलना में फ्लाइट मोड में फुल चार्ज होने में करीब 4 से 11 मिनट तक का अंतर देखा गया है। यह अंतर फोन के मॉडल, नेटवर्क सिग्नल, चार्जर और इस्तेमाल पर निर्भर करता है।
- पोर्टेबल vs पार्टी स्पीकर: घर, ट्रैवल या पार्टी के लिए कौन सा रहेगा बेहतर? जानें दोनों के फायदे और नुकसान
- शाओमी 18 प्रो की कीमत लीक: अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री की तैयारी, भारत में इतने लाख हो सकती है कीमत
- एयरटेल: इंटरनेशनल रोमिंग की टेंशन खत्म! 500 ग्राहकों को मिलेगा ₹500 का वाउचर, जानें क्या है ऑफर