Tech Tips: क्या एसी के पानी को इंन्वर्टर की बैटरी में यूज कर सकते हैं? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकता है महंगा!

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 04 May 2025 05:45 PM IST
सार

AC Water In Inverter Battery:

एसी के पानी का कई तरह से उपयोग कर सकते हैं, लेकिन क्या इसका इस्तेमाल इन्वर्टर की बैटरी में कर सकते हैं? आइए जानते हैं...

can ac water be used in inverter battery know about damages and precautions
एसी का पानी - फोटो : Adobe Stock

    आपने अक्सर सुना होगा कि एसी के पानी का इस्तेमाल पौधों को पानी देने के लिए या गाड़ी धोने के लिए कर सकते हैं। पानी की बचत करने के लिए यह तरीका काफी अच्छा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एसी के पानी का उपयोग इन्वर्टर की बैटरी में कर सकते हैं या नहीं? अगर आप इसके बारे में नहीं जानते, तो चलिए इसका जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

    एसी
    एसी - फोटो : Adobe Stock

    कई तरह से काम आता है एसी का पानी

    गर्मियों में चलने वाला एसी दिनभर में 5-7 लीटर पानी निकाल देता है। इस पानी को कई लोग फेंकने के बजाए उपयोग में लाते हैं। बेशक इसे पीने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, लेकिन पौधों को सींचने या घर की सफाई करने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

    AC
    AC - फोटो : AdobeStock

    नमी से इकट्ठा होता है एसी का पानी

    एसी का पानी कमरे के अंदर की हवा में नमी से बनता है। जब एसी इस हवा को खींचकर ठंडा करता है तो इसमें मौजूद नमी पानी के कणों में बदल जाती है। यह पानी एसी के ड्रेन से बाहर निकल जाता है। एसी का पानी दिखने में साफ होता है लेकिन इसे पीने या खाना पकाने के लिए बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।