Blower vs Fan Air Cooler: ब्लोअर और फैन वाले कूलर के चक्कर में कहीं पैसा न हो जाए बर्बाद, जानें कौन है बेस्ट
Blower vs Fan Air Cooler:
गर्मी बढ़ते ही एयर कूलर की डिमांड तेज हो जाती है, लेकिन ब्लोअर और फैन कूलर में से कौन सा बेहतर है, इसे लेकर लोग कन्फ्यूज रहते हैं। सही चुनाव के लिए दोनों के फीचर्स, एयरफ्लो और उपयोग को समझना बेहद जरूरी है।

गर्मी के मौसम में एयर कूलर एक किफायती और इको-फ्रेंडली विकल्प के तौर पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। एयर कंडीशनर के मुकाबले यह न सिर्फ सस्ता होता है, बल्कि इसे इंस्टॉल करना भी आसान होता है और दीवार में ड्रिलिंग की जरूरत नहीं पड़ती।
हालांकि, जब नया कूलर खरीदने की बात आती है, तो बाजार में मौजूद अलग-अलग विकल्प लोगों को उलझन में डाल देते हैं। खासतौर पर ब्लोअर और फैन वाले कूलर के बीच चुनाव करना आसान नहीं होता। दोनों के काम करने का तरीका और परफॉर्मेंस अलग-अलग होती है, इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से सही विकल्प चुनना जरूरी है।

Blower Vs Fan Air Cooler: एयरफ्लो में क्या है अंतर
एयर कूलर की क्षमता CFM (क्यूबिक फीट प्रति मिनट) में मापी जाती है, जो बताती है कि कूलर एक मिनट में कितनी हवा सर्कुलेट कर सकता है।
फैन कूलर ज्यादा मात्रा में हवा को पूरे कमरे में फैलाते हैं, लेकिन इनका प्रेशर कम होता है। दूसरी तरफ, ब्लोअर कूलर कम मात्रा में लेकिन ज्यादा स्पीड और प्रेशर के साथ हवा को एक दिशा में भेजते हैं। अगर आपको पूरे कमरे को ठंडा करना है तो फैन कूलर बेहतर रहेगा, जबकि किसी खास जगह पर तेज हवा चाहिए तो ब्लोअर कूलर सही विकल्प है।

Blower Vs Fan Air Cooler: डिजाइन और आवाज में फर्क
ब्लोअर कूलर आमतौर पर कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आते हैं। इनकी आवाज भी फैन कूलर के मुकाबले कम होती है, जिससे ये पर्सनल यूज के लिए बेहतर माने जाते हैं। छोटे कमरों या सीमित जगह में रखने के लिए ब्लोअर कूलर काफी सुविधाजनक होते हैं।
वहीं फैन कूलर आकार में बड़े होते हैं और इनमें हवा का सर्कुलेशन ज्यादा होता है। खिड़की वाले कूलर या बड़े स्पेस के लिए फैन मॉडल ज्यादा उपयोगी साबित होते हैं।
- Induction Tips: इंडक्शन चूल्हा कहीं बन न जाए जी का जंजाल! इस्तेमाल के दौरान ये छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी
- Jio Recharge Plan: ₹339 में पूरे महीने की छुट्टी, IPL के दीवानों के लिए आया शानदार 'कैलेंडर मंथ' रिचार्ज प्लान
- TRAI: जिओ ने ग्राहकों से छिपाए सस्ते रिचार्ज प्लान, ट्राई ने पकड़ा; अब तय की गलती सुधारने की डेडलाइन
- Jio, Airtel, Vi और BSNL के सबसे छोटा रिचार्ज प्लान: कम खर्च में कॉलिंग और डेटा का पूरा मजा, बस ₹99 से शुरू