Tips: यूट्यूब पर नहीं आ रहे व्यूज? वीडियो अपलोड करने का ये सही समय जान लीजिए, तेजी से बढ़ेगी रीच

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 24 Aug 2026 10:15 AM IST
सार

How To Get More Views On YouTube:

यूट्यूब पर व्यूज बढ़ाने के लिए सिर्फ अच्छा कंटेंट ही नहीं, बल्कि सही समय पर वीडियो अपलोड करना भी बहुत जरूरी है। नई रिसर्च के मुताबिक, यूट्यूब शॉर्ट्स और लंबे वीडियो के लिए अलग-अलग समय और दिन सबसे अच्छे होते हैं।

विज्ञापन
best time to upload video on youtube to get more views and subscribers tech tips
यूट्यूब - फोटो : एआई जनरेटेड

    यूट्यूब पर आज लाखों लोग कंटेंट बना रहे हैं, लेकिन हर कोई चाहता है कि उनके वीडियो पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज आएं। कई बार अच्छी क्वालिटी और बेहतरीन कंटेंट होने के बावजूद वीडियो वायरल नहीं हो पाता। इसका एक बड़ा कारण वीडियो को अपलोड करने का गलत समय हो सकता है। सोशल मीडिया एनालिटिक्स कंपनियों जैसे 'बफर' और 'हबस्पॉट' की हालिया रिसर्च के अनुसार, यूट्यूब पर वीडियो पब्लिश करने का एक परफेक्ट टाइम होता है, जो यह तय कर सकता है कि आपका वीडियो कितने लोगों तक पहुंचेगा। आइए जानते हैं किस समय वीडियो अपलोड करने पर ज्यादा व्यूज मिलने के चांस अधिक होते हैं।

    लंबे वीडियो के लिए सही समय
    लंबे वीडियो के लिए सही समय - फोटो : YouTube

    लंबे वीडियो के लिए सही समय

    रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप यूट्यूब पर लंबे वीडियो यानी लॉन्ग फॉर्म कंटेंट बनाते हैं, तो आपके लिए सुबह का समय सबसे बेहतर है। लाखों वीडियो के डेटा विश्लेषण से पता चला है कि रविवार की सुबह 10 बजे का समय लंबे वीडियो पब्लिश करने के लिए सबसे शानदार माना गया है। इसके अलावा, सोमवार और मंगलवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच वीडियो अपलोड करने से भी बेहतरीन इंगेजमेंट मिलता है। लोग सुबह के समय या वीकेंड पर आराम से जानकारी वाले या मनोरंजन वाले लंबे वीडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं।

    यूट्यूब शॉर्ट्स के लिए अलग है ट्रेंड
    यूट्यूब शॉर्ट्स के लिए अलग है ट्रेंड - फोटो : अमर उजाला

    यूट्यूब शॉर्ट्स के लिए अलग है ट्रेंड

    यूट्यूब शॉर्ट्स के मामले में दर्शकों का व्यवहार बिल्कुल उल्टा है। छोटे और मनोरंजन से भरपूर शॉर्ट्स के लिए शाम का समय सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। रिसर्च के अनुसार, शुक्रवार को शाम 4 बजे से लेकर 7 बजे के बीच शॉर्ट्स अपलोड करने पर सबसे ज्यादा व्यूज आने की संभावना होती है। इसके अलावा, गुरुवार और शनिवार की शाम (6 बजे से 9 बजे के बीच) भी शॉर्ट्स के लिए प्राइम टाइम माना जाता है। दिनभर ऑफिस, स्कूल या कॉलेज के बाद शाम को लोग रिलैक्स होने के लिए शॉर्ट कंटेंट स्क्रॉल करते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें